उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के भूपालपुरा थाना पुलिस की दो टीमों ने वाहन चोरों की दो अलग-अलग गिरोहों को धरदबोचा है। गिरोह के बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने 7 बाइक और एक पिकअप बरामद की हैं।
एसपी विकास शर्मा ने बताया कि बाइक चोर गिरोह के भादसोड़ा चित्तौड़गढ़ निवासी भैरूलाल पुत्र शंकरलाल जाट और कमलेश पुत्र प्रभुलाल जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 7 बाइक चोरी करना कबूला है, जिन्हें आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। वहीं दूसरे गिरोह के राश्मी चित्तौड़गढ़ निवासी नारायण लाल जाट पुत्र रामलाल और योगेश गर्ग पुत्र चुन्नीलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीते दिनों कुम्हारों के भट्टे से पिकअप चोरी की थी, जो आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर ली गयी है। कार्रवाई थानाधिकारी हनवन्त सिंह सौदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है।

ये चोरियां कबूलीं
- 4 महीने पहले पेसिफिक हॉस्पीटल उमरड़ा की पार्किंग के पास खड़ी एक बाइक चुराई।
- साढ़े तीन महीने पहले सेलिब्रेशन मॉल के बाहर पार्किंग में खड़ी बाइक चुराई।
- 3 महीने पहले एमबी हॉस्पिटल परिसर में ब्लड बैंक वाली गली में खड़ी बाइक चुराई ।
- 2 महीने पहले चितौड़गढ़ में मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी की।
- करीब दो माह पूर्व उदियापोल बस स्टेण्ड के पास सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी की।
- डेढ़ माह पूर्व चितौडगढ में ही मकान के बाहर खड़ी बाइक चुराई।
- 10 अगस्त को लेकसिटी मॉल के बाहर रेडीसन होटल के सामने पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी की।
जब्त वाहनों के ये चेचिस नंबर हैं, वाहन मालिक थाने पर करें संपर्क
- MBLHAR081J4D02713
- MBLHA11AZF4L01542
- MBLHAR209H4H04612
- MBLHAW023K4H03899
- MBLHAW083KHL17185
- MBLHA10CGW—01038 अस्पष्ट हो मिटाये हुये है
- MBLHAW094K4C09449




