- मुंहासों के निशान का सही समय पर उपचार नहीं होने से निशान स्थाई हो जाते हैं
- मुंहासों से परेशान हैं तो विशेषज्ञ की राय से उपचार लें
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। युवाओं और वयस्कों के मुंहासे होना सामान्य है, लेकिन जब ये मुहासे ज्यादा हों और चेहरे पर निशान छोड़ने लगें तो ये परेशानी बन जाते हैं। असंतुलित आहार, जीवन शैली, त्वचा की देखभाल में कमी सहित ऐसे बहुत कारण होते हैं, जो मुहासों को सामान्य के बजाए परेशानी भरा बना देते हैं।
कई बार विशेषज्ञ की राय के बगैर त्वचा पर कोई भी घरेलू नुस्खा आजमा लेना त्वचा को ज्यादा नुकसान पहुंचा देता है। ऐसे में मुंहासों की समस्या से निपटने का सबसे अच्छा तरीका विशेषज्ञ की राय लेना और विशेषज्ञ के बताए अनुसार उपचार लेना ही है। यह कहना है कि क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी, एस्थेटिक्स और लेजर के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य से लोगों को राहत पहुंचा रहे डॉ. अरविंदर सिंह का।
हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है और ट्रीटमेंट उसके अनुसार होता है
डॉ. अरविंदर सिंह ने मुंहासों को लेकर उनकी बात साझा करते हुए कहा कि सभी के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है और स्वस्थ त्वचा का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। यही कारण है कि जब भी मेरे पास कोई व्यक्ति मुहासों की समस्या लेकर आता है तो उसे समाधान देने से पहले मैं उनके जीवन, दिनचर्चा, खानपान सहित के विभिन्न हिस्सों को समझने की कोशिश करता हूं। उसी के अनुसार उपचार शुरू होता है। डॉ. अरविंदर ने अब तक मुहासों की समस्या से जूझ रहे हजारों रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया है।
मुहासों के निशान को अनुपचारित छोड़ देने से निशान स्थायी हो सकते हैं
डॉ अरविंदर सिंह ने बताया कि कई बार मुहांसे निशान छोड़ देते हैं और इन निशानों का समय रहते उपचार न करवाया जाए तो ये निशान स्थायी हो जाते हैं। मुंहासे के निशान के उपचार के लिए उच्च विशेषज्ञता और उन्नत तकनीकों जैसे एर्बियम लेजर, एमएनआरएफ, पीआरपी, सब्सक्रिप्शन, नैनो नीडलिंग, माइक्रो नीडलिंग, टीसीए सहित अन्य की आवश्यकता होती है।
डॉक्टर अरविंदर इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उदयपुर और जयपुर स्थित अर्थ स्किन पर हर रोगी की जरूरत के अनुसार उपचार उपलब्ध करवा रहे हैं।
- Skin Analysis by Expert
- Customized medication for each patient
- Micro Needle Radio Frequency (MnRF) by Vivace
- Clear Lift and Clear Skin LASERS from ALMA
- Derma Clear from ALMA
- Various types of chemical peels
डॉ. अरविंदर सिंह बताते हैं कि एक कॉस्मेटिक स्किन एक्सपर्ट होने के साथ ही इस क्षेत्र में उनकी शिक्षक और प्रशिक्षक होने की भूमिका ने उनके कॉस्मेटोलॉजी के जुनून को नए मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एस्थेटिक मेडिसिन, कॉस्मेटोलॉजी एंड लेजर की शुरूआत की है और अब इसके विभिन्न पाठ्यक्रम चिकित्सा और गैर-चिकित्सा पृष्ठभूमि के युवाओं के भविष्य के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। डॉ. अरविंदर सिंह को इंस्टाग्राम, लिंक्डइन और ट्विटर पर फोलो कर सकते हैं।


