AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

“उदयपुर चा राजा” का अनूठा श्रृंगार: गणपति बप्पा को 33,33,333 रूपए के नोटों से बनी आंगी धराई गयी

Lucky Jain by Lucky Jain
September 8, 2022
Reading Time: 1 min read
udaipur cha raja in bapu bazar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बापू बाजार में गणपति के दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तगण

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश-प्रदेश में गणेश उत्सव के तहत कई स्थानों पर गणपति जी की स्थापना की गयी है, इसी के तहत उदयपुर में भी गणेशोत्सव की धूम है। उदयपुर के बापू बाजार में श्री स्वास्तिक विनायक गणपति मंडल की ओर से गणपति जी की प्रतिमा स्थापित की गयी है। यहां मंडल की ओर से बुधवार को गणपति बप्पा को 33 लाख 33 हजार 333 रूपए के नोटों की बनी आंगी धराई गयी।

गणपति बप्पा के दर्शन करने और उनके इस अनूठे श्रंगार को देखने बड़ी संख्या में भक्तगण भी पंडाल पहुंचे। बापू बाजार में गणपति बप्पा को उदयपुर चा राजा के नाम से जाना जाता है।

श्री स्वास्तिक विनायक गणपति मंडल बापू बाजार के वैभव अग्रवाल ने बताया कि गणपति बप्पा को आठवें दिन 3333333 रूपए (33लाख33हजार3सौ33 रूपए) के नोटों की आंगी की गयी है। आरती मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के परिवार द्वारा की गयी है। हर दिन बड़ी संख्या में भक्त आरती, भजनों में शामिल होकर गणपति बप्पा के दर्शन लाभ ले रहे हैं। 9 सितम्बर को गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।

udaipur cha raja in bapu bazar -1

हर वर्ष नोटों की आंगी धराई जाती है

मंडल कार्यकर्ताओं ने बताया कि 22 सालों से गणपति महोत्सव मना रहे हैं। पिछले 5 सालों से नोटों की आंगी की जा रही है। पहली बार 5,55,555 रुपए, दूसरी बार 7,77,777 रुपए, तीसरी बार 11,11,111 रूपए और चौथी बार 21,21,221 रुपए और पांचवी बार 31,31,331 रुपए की आंगी की गयी थी। इस वर्ष छठी बार नोटों की आंगी की गयी है, हर बार से बढ़कर इस बार 33,33,333 रुपए के नोटों से बनी आंगी गणपति बप्पा को धराई गयी।

मुकुट 2000 के नोटों से बनाया गया

गणपति बप्पा को धराई गयी आंगी की तैयारी मंडल की ओर से काफी दिनों से चल रही थी। बप्पा के मुकुट और धोती को 2000 के नोटों से बनाया गया है, वहीं 500 के नोटों से हाथ और कवच बनाए गए। इसके बाद 100, 200 और 500 के नोटों से बनी माला बप्पा को पहनाई गयी।

electricity crisis in rajasthan
Tags: ganpati utsav in bapu bazar udaipurudaipur cha rajaudaipur cha raja in bapu bazarudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .