शव देखकर परिजन व रिश्तेदारों की आंखों से आंसू नहीं रूक पाए
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। बनास नदी में गणपति विसर्जन के दौरान पानी में डूबे दो किशोर और एक युवक का सोमवार को आरके अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिए। इस दौरान यहां गमगीन माहौल रहा और परिजनों के साथ ही रिश्तेदारों की आंखों से आंसू नहीं रूक पाए।
रविवार शाम नमाणा गांव में बनास नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान उदयपुर जिले के बड़ी हाल हाउसिंग बोर्ड राजसमंद निवासी 14 वर्षीय लक्की उर्फ विकास वैष्णव, नीमड़ी जहाजों का गुड़ा हाल हाउसिंग बोर्ड राजसमंद निवासी 22 वर्षीय चिन्टू सेन व हाउसिंग बोर्ड राजसमंद निवासी 15 वर्षीय जतिन खटीक की मौत हो गई थी। कम उम्र में यू तीन दोस्तोंं के एक साथ दूनियां से विदा होने की इस खबर ने हर किसी को झकझौर कर रख दिया।

बजरी माफियाओं को भी कोसते नजर आए लोग
तीनों दोस्त बनास नदी में जिस स्थान पर डूबे थे वहां बजरी खनन के कारण गहरे खड्डें थे। इन खड्डों में ज्यादा पानी भरा होनेे से इन तीन दोस्तों में से कोई भी अपनी जान नहीं बचा पाया। ऐसे में इस हादसें के लिए लोग कहीं न कहीं बजरी माफियाओं को भी कोसते नजर आए। लोगों का कहना था कि नदी पेटे में बजरी खनन के कारण इतने गहरे खड्डें नहीं होते तो हो सकता कि ये तीनों तैर कर सुरक्षित बाहर आ जाते या मौके पर मौजूद लोग जैसे तैसे इनको बचा लेते। ऐेसे में प्रशासन को बजरी माफियाओं के लिखाफ भी सख्ती करनी चाहिए।



