AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री

Lucky Jain by Lucky Jain
September 5, 2022
Reading Time: 1 min read
liz truss become new prime minister of UK


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के करीब दो महीने बाद ब्रिटेन को उसका नया प्रधानमंत्री मिल गया है। 47 साल की लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने प्रतिद्वंद्वि ऋषि सुनक को 20927 वोट के अंतर से हरा दिया है। अब लिज बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। लिज ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। लिज से पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा भी प्रधानमंत्री बन चुकी हैं।

लिज को ब्रिटेन की सियासत में एक तेजतर्रार नेता माना जाता है। परिणाम घोषित होने के बाद लिज ने परिवार और दोस्तों को शुक्रिया कहा। बोरिस जोनसन के इस्तीफे के बाद सत्तारूढ़ पार्टी में उभरे आंतरिक मतभेदों के चलते प्रधानमंत्री पद के लिए लिज ट्रस के अलावा पार्टी के ही पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक ने भी दावेदारी की थी। जिससे पार्टी के अंदर ही लिज ट्रस के लिए प्रतिद्वंद्वि सामने थे।

पार्टी के करीब 1 लाख 60 हजार रजिस्टर्ड मेंबर्स ने वोटिंग की। जिसमें लिज ने 81326 वोट हासिल किए, वहीं सुनक को 60399 वोट मिले। इस तरह लिज सुनक को 20927 वोट के अंतर हराकर प्रधानमंत्री पद के लिए चुन ली गयी हैं।

electricity crisis in rajasthan

मंदी और औद्योगिक अस्थिरता जैसी बड़ी चुनौतियों से निपटना होगा

लिज ब्रिटेन में उस समय प्रधानमंत्री चुनी गयीं हैं, जब देश औद्योगिक अस्थिरता, मंदी सहित अन्य बड़े संकटों से जूझ रहा है। जीतने के बाद लिज ने कहा कि वे अगले दो वर्षों में करों में कटौती कर और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए मजबूत और बेहतर योजना लेकर आएंगी। ऊर्जा संकट से निपटना उनकी प्राथमिकता है।

Tags: britain prime ministerinternational newsliz trussliz truss become new prime minister of UK

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .