उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। शहर के सुखाड़िया विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में सोमवार को हेयर एंड ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन ने हेयर डोनेशन का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
हेयर एंड ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए हेयर डोनेशन किया गया। साथ ही 3 मिनट में 130 हेयर डोनेशन का गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड भी बनाया। कार्यक्रम में प्रीतम तंबोली गीतांजलि हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज, मिसेज वर्ल्ड 2022 डॉक्टर प्रीति सोमानी के आलावा कई अतिथि मौजूद रहे।


