भरतपुर (एआर लाइव न्यूज)। भरतपुर के जघीना गेट इलाके में रविवार रात करीब ग्यारह बजे 3 बाइक और 2 कारों में सवार बदमाशों ने भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी।
कृपाल सिंह कार से सर्किट हाउस से घर जा रहे थे, तभी करीब एक दर्जन बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कृपाल सिंह को 7 गोलियां लगी। गंभीर रूप से घायल कृपाल को लोगों ने आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सांसद, भाजपा के जिला अध्यक्ष शैलेष सिंह और पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह मौके पर पहुंचे।
एसपी अनिल मीणा ने कहा कि कृपाल सिंह कार से सर्किट हाउस से घर जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उसकी कार को रोककर करीब एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई, कृपाल सिंह को 7 गोली लगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है। उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिश्तेदार ने किया आत्मदाह का प्रयास
कृपाल सिंह पर हमले और मौत की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग जघीना गेट पर पहुंच गए। लोगों ने हंगामा शुरू किया। कृपाल की मौत से गुस्साए रिश्तेदार छुट्टन ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझा कर लोगों को शांत किया।

खुद भी हिस्ट्रीशीटर था
भाजपा नेता कृपाल सिंह खुद भी हिस्ट्रीशीटर था,फिलहाल उसकी फाइल को बंद किया हुआ था।। वह रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य था, इसके अलावा वह काफी समय से भरतपुर में जमीनों की खरीद-फरोख्त का काम भी कर रहा था। वे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे संगठनों के सदस्य भी थे। उनकी बेटी उपासना सोगरवाल 2018 में आरडी गर्ल्स कॉलेज एबीवीपी से अध्यक्ष रह चुकी हैं। कृपाल के पिता रामभरोसी की रेलवे में नौकरी थी और उनका छोटा भाई रविंद्र पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है।


