AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नारायण सेवा संस्थान में दिव्यांगजन निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर शुरू

Lucky Jain by Lucky Jain
September 4, 2022
Reading Time: 1 min read
narayan seva sansthan free operation camp starts from today


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान के बड़ी स्थित परिसर में रविवार से 501 दिव्यांगजन के निशुल्क ऑपरेशन एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर की शुरूआत हुई। समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने शिविर उद्घाटन किया।

मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा, चिकित्सा, पुनर्वास व रोजगार के क्षेत्र में राज्य व केंद्र सरकारें तो काम कर रही हैं, लेकिन जब सामाजिक संस्थाएं और व्यक्ति समूह इस दिशा में आगे बढ़ते हैं, तो सरकार के प्रयास और अधिक सार्थक हो जाते हैं। इस विषय में उन्होंने केंद्र की योजनाओं का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि एक-एक मुट्ठी आटा संग्रहण से रोगियों की भोजन सेवा से शुरू हुई नारायण सेवा संस्थान आज दिव्यांगों के विश्वास व सम्बल का प्रतीक बन गया है। शिविर में मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने देश के विभिन्न प्रान्तों से सर्जरी के लिए आए दिव्यांग एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात की।

संस्थान अब तक 4.31 लाख दिव्यांगजनों के कर चुका है निशुल्क ऑपरेशन

संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने संस्थान की 37 वर्षीय सेवायात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि संस्थान अब तक 4 लाख 31 हजार से अधिक ऑपरेशन के साथ ही हजारों दिव्यांगों को सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग और कैलिपर भी लगा चुका है। पुनर्वास प्रकल्प में 2201 निर्धन एवं दिव्यांग जोड़ों की गृहस्थी बसाई गई हैं। आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अनेक रोजगारपरक प्रशिक्षण भी चलाए जा रहे हैं।

समारोह में संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव, निदेशक वंदना अग्रवाल, ट्रस्टी देवेन्द्र चौबीसा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उपनिदेशक मानधाता सिंह, अम्बेडकर सोसायटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, किशन खटीक, चित्तौड़गढ़ के समाजसेवी कन्हैया लाल, धनश्याम खटीक सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

UIT Udaipur
Tags: disabled free operation campnarayan seva sansthannarayan seva sansthan disabled free operation camp starts from todayudaipur narayan seva sansthanudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .