राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। जलझूलनी एकादशी पर 6 सितंबर को राजसमंद जिले के चारभुजा जी में लगने वाले मेले की तैयारी तेज हो गई हैं। गढ़बोर में मेले को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।
चारभुजा मेले की व्यवस्थाओं को लेकर राजसमंद कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने चारभुजा जी पहुँचकर शोभायात्रा मार्ग व मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।दर्शन के दौरान रैलिंग लगाने, देवस्थान पार्किंग बस स्टैंड धर्मशाला के पास पांडाल की सफाई करवाने, दूध तलाई पर भगवान के शाही स्नान को लेकर बड़े कड़ाव रखवाने पानी के लिए टैंकर खड़े करवाने के निर्देश दिए।
ड्रोन व सीसी टीवी कैमरों से रहेगी नजर
एसपी कलेक्टर ने ड्रोन कैमरे से शोभायात्रा पर नजर रखने,जरूरत अनुसार सीसी टीवी कैमरे लगाने के भीविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। मेले के दौरान इस बार रोडवेज की अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएगी।मंदिर पुजारी एवं ट्रस्टी नाथू लाल गुर्जर, पूर्व उप जिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर ,गोपाल गुर्जर, गोविंद गुर्जर, भंवर लाल गुर्जर, सरपंच धर्मचंद सरगरा, उप सरपंच नंदलाल गुर्जर ,विकास अधिकारी ओमप्रकाश काबरा,तहसीलदार दिनेश आचार्य व चारभुजा थाना अधिकारी भवानी शंकर भी मौजूद थे।

उपखंड अधिकारी ने ली बैठक
शनिवार को मेला मजिस्ट्रेट एवं कुंभलगढ़ उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई जिसमें पूर्व में हुई बैठक में विद्युत, पानी, साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों ने मेले के दिन दो दिन पेयजल सप्लाई की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं कुंभलगढ़ के वृत्त निरीक्षक नरेश शर्मा, मेला मजिस्ट्रेट प्रभारी जयपाल सिंह राठौड़ ने चारभुजा मंदिर से दूध तलाई तक बेवाण निकलने को लेकर मंदिर के ट्रस्टी पुजारियों से जानकारी ली।



