यूआईटी ने की कारवाई, भूमाफियाओं के थे कब्जे
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। ढीकली क्षेत्र में पूराना आरटीओ ऑफिस रोड पर शुक्रवार को यूआईटी ने करीब 30 हजार स्क्वायर फीट सरकारी जमीन से कब्जे हटाएं। भू माफियाओं की इस जमीन पर नजर थी और छोटे पक्के निर्माण कर कब्जा कर रखा था।
सचिव बालमुकुन्द असावा के निर्देश पर तहसील शाखा की टीम ने राजस्व ग्राम ढीकली के आराजी संख्या 2138 की जमीन पर जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए। इनमें पक्की बाउंड्रीवाल,पानी का टैंक और कुछ दूरी पर बनाए छोटे छोटे कमरे शामिल थे। यह जमीन यूआईटी के खाते में दर्ज है। मौके पर निर्माण सामग्री भी पड़ी थी उसे भी हटाया गया।

करीब साढ़े चार करोड़ की जमीन
कब्जा मुक्त की गई जमीन की बाजार कीमत करीब साढ़े चार करोड़ की बतायी जा रही है। यूआईटी पटवारी सूरपालसिंह सोलंकी और टीम की इस कारवाई के दौरान कोई भी व्यक्ति विरोध के लिए आगे नहीं आया। इससे साफ होता है कि भूमाफियाओं ने यहां टूकड़ों-टूकड़ों में कब्जे कर लिए थे ताकी भविष्य में अवैध कमाई की जा सके।



