AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रात को सोते मिले सिक्योरिटी गार्ड्स की हत्या करने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार : 3 दिन में की 3 हत्याएं

Lucky Jain by Lucky Jain
September 2, 2022
Reading Time: 1 min read
security guard serial killer arrested by MP Police


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • फेमस होने के लिए अब पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की थी योजना
  • केजीएफ-2 के किरदार रॉकी भाई से था प्रभावित, बनना चाहता था गैंगस्टर

भोपाल,(एआर लाइव न्यूज)। एमपी पुलिस ने तीन दिन में 3 सिक्योरिटी गार्ड्स की हत्या करने वाले एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। यह सीरियल किलर रात को उन गार्ड्स को निशाना बनाता था, जो उसे सोता हुआ मिल जाए। इस सीरियल किलर ने भोपाल और सागर में तीन दिनों में तीन सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की।

पुलिस ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के हत्या के आरोपी सागर निवासी 19 वर्षीय शिव प्रसाद धुर्वे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 3 सिक्योरिटी गार्ड की हत्या और पुणे में एक सिक्योरिटी गार्ड पर जान लेवा हमला करना कबूला है।

आरोपी शिव प्रसाद ने पूछताछ में यह तक कबूला है कि वह फेमस होना चाहता था और उसका अगला टारगेट वे पुलिसकर्मी थे, जो रात को ड्यूटी पर सो जाते हैं। वह केजीएफ-2 के किरदार रॉकी भाई से प्रभावित था और गेंगस्टर बनना चाहता था। हत्याएं उसे हथौड़ा या भारी पत्थर का उपयोग कर की थीं।

सागर में तीन रात में तीन चौकीदार की एक पैटर्न पर हुई हत्या

  • 28 अगस्त देर रात सागर के कैंट एरिया में आरोपी ने कारखाने में तैनात चौकीदार कल्याण लोधी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी
  • 29 अगस्त देर रात सागर के ही गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के गार्ड शंभू नाराण दुबे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की।
  • 30 अगस्त देर रात सागर के मोतीनगर इलाके स्थित घर के चौकीदार मंगल अहिरवार की सिर पर वार कर हत्या की।

एक पैटर्न पर लगातार सिक्योरिटी गार्ड की हत्याएं होने से पुलिस को सीरियर किलर होने का संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीनों हत्याओं को क्लब कर जांच की तो आरोपी को चिह्नित कर लिया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी पैटर्न पर पूर्व में हुई हत्याओं के बारे में भी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Tags: KGF-2 Inspired Serial KillerMP PoliceMP sagar newssecurity guard serial killersecurity guard serial killer arrested by MP Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .