गणेश महोत्सव मेंं शनिवार को कवि सम्मेलन होगा
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। नगर परिषद द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में कालाकारों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां दी।
राजनगर स्थित अरविंद स्टेडियम में आयोजित गणेश महोत्सव में कलाकारों ने गणेश वंदना से प्रस्तुतियों की शुरूआत की। इसके बाद ए मेरे वतन के लोगों…गीत की प्रस्तुती देकर देश भक्ती मय माहौल बना दिया। नगर परिषद सभापति टांक व अतिथियों सहित यहां मौजूद लोग भी देश भक्ती के माहौल में नजर आए। देश भक्ति गीतों के बीच में धार्मिक गीतों की प्रस्तुतियों को भी लोगों ने खूब सराहा।
पार्षद उत्तम खींची, कमलेश पहाडिय़ा, गुलाबी भोई, पुष्कर,श्रीमाली, हेमंत रजक, दीपक शर्मा, आशीष पालीवाल, चंचल नंदवाना, कमलेश साहू, पूर्व चेयरमैन दिनेश पालीवाल, कैलाश जोशी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। गणेश महोत्सव मेंं शनिवार को कवि सम्मेलन होगा।

देर रात तक जमा कवि सम्मेलन : यो मोबाइल को ढीबरो गजब कर ग्यो……
निकटवर्ती एमडी में गणपति महोत्सव के तहत बीती रात ख्यातनाम कवियों द्वारा हास्य,वीर, करुण, काव्य रस की प्रस्तुतियों से देर रात तक ठहाके लगाने को मजबूर कर दिया। नरेंद्र सिंह रावल की सरस्वती वंदना जागी जागी कविता की जोत जागी रे से कवि सम्मेलन का आगाज हुआ।
हेमेंद्र सिंह मारवाड,़ देवेंद्र अजनबी, दिनेश बंटी शाहपुरा, रवि दर्शन,रंजना कुमावत लवाना, गौरव पालीवाल, नरेंद्र सिंह रावल, दाड़म चंद दाडम ने अपनी परिचित शैली में कई रचनाएं सुनाकर खूब तालियां बटौरी। हिम्मत सिंह उज्ज्वल भारोड़ी, सूर्य प्रकाश दीक्षित, सूत्रधार कवि सतीश आचार्य ने यो मोबाइल को ढीबरो गजब कर ग्यो फैरा मोटा हंगला ने डेल कर ग्यो रचना द्वारा वर्तमान पीढ़ी पर उसके असर को रेखांकित किया।
संचालन चित्तौडग़ढ़ के नवीन सारथी ने किया। राजसमंद उप प्रधान सुरेश कुमावत, सरपंच मांगी लाल सालवी,पूर्व सरपंच मांगी लाल कुमावत, पूर्व उप सरपंच नाना लाल कुमावत,नवयुवक मंडल अध्यक्ष अक्षय कुमावत सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।




