AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

राजसमंद : सरपंच संघ ने जनसुनवाई का किया बहिष्कार

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 1, 2022
Reading Time: 1 min read
dharana vdo rajsamand


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी बैठे धरने पर

नरेंद्रसिंह खंगारोत, राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। विभिन्न मांगों को लेकर सरपंच संघ ने गुरुवार को पंचायत स्तर पर होने वाली जनसुनवाई का बहिष्कार किया। इधर ग्राम विकास अधिकारी संघ ने जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग द्वारा विभिन्न मांगों की अनदेखी करने पर राजसमन्द सरपंच संघ से जुड़े सरपंच विरोध स्वरूप जनसुनवाई में नहीं पहुंचे। सरपंच संघ के संभागीय मंत्री चंद्रभान सिंह चुंडावत ने बताया कि सरपंच संघ के बहिष्कार के कारण करीब 162 पंचायतों पर जनसुनवाई पर असर नजर आया। जनसुनवाई एक तरह से बैअसर रहने से कई लोगों के काम भी नहीं हुए। विभिन्न मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन देने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं देनेे पर जनसुनवाई का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया था।

लिखित समझौते को लागू नहीं करने पर जताया रोष

सरकार के साथ हुए लिखित समझौते की अनदेखी करने पर ग्राम विकास अधिकारी संघ ने धरना दिया और रोष जताया। विरोध स्वरूप ग्राम विकास अधिकारी काले कपड़े पहन कर धरना स्थल पर पहुंचे। धरना स्थल पर कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश जोशी ने कहा कि संगठन की जायज मांगों को सरकार को सुनाना चाहिए।

जिलाध्यक्ष बालमुकुंद माली में कहा कि ग्राम विकास अधिकारी संग कभी नहीं चाहता कि हम कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे, लेकिन सरकार अपने लिखित समझोता को लागू नहीं कर वादा खिलाफी कर हमें आन्दोलन करने मजबूर कर रहीं हैं। धरना स्थल पर रवि छींपा, राकेश खोकर,प्रकाश सिंह, राम सिंह, रामचन्द्र कुमावत,संतोष रावत, गिरधारी सिंह, रतनसिंह, प्रियंका जैन, जितेंद्रसिंह व सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी दिनेश शर्मा सहित लोग मौजूद थे।

highlight led and fan
Tags: rajsamand newsrajsamand news updateSarpanch and village development officers protested

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .