AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Uttar Predesh

उप स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के दौरान मिला ताला स्वास्थ्यकर्मी भी थे नदारद

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
September 1, 2022
Reading Time: 1 min read
उप स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के दौरान मिला ताला स्वास्थ्यकर्मी भी थे नदारद


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा (एआर लाइव न्यूज) विकास कुमार सोनी। जनपद के इटियाथोक विकासखंड की ग्राम पंचायत संझवल में गुरुवार को अमर शहीद विश्वनाथ तिवारी के स्मृति में बन रहे धुसवा पोखरे पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अमर शहीद विश्वनाथ तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पुत्री रेखा तिवारी को प्रतीक चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया।

उपमुख्यमंत्री ने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अमृत सरोवर योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पुरानी धरोहरो कूपो, तालाबों, पोखरो का सौंदर्यीकरण करवाकर उन्हें पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करा रही है। तथा निर्मित सरोवरो का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व अमर शहीदों के नाम समर्पित किया जा रहा है। जिससे आने वाली पीढ़ी मां भारती की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वालों को हमेशा याद रखे। उन्होंने विधायक विनय कुमार द्विवेदी व विधायक कैलाश शुक्ला के साथ अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।

उप स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ वैलनेस सेंटर पर मिला ताला

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत करूवापारा में बने सामुदायिक शौचालय, ओवरहेड पानी टंकी, सौंदरीकृत सरोवर, प्राथमिक विद्यालय, उप स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ वेलनेस सेंटर पर ताला लगा मिलने और स्वास्थ्य कर्मी नदारद रहने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। तदोपरांत उपमुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सरासराय में कायाकल्पित पंचायत भवन का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .