उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) उदयपुर ने बुधवार को वृहद महिला एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया। एसबीआई की विभिन्न ग्रामीण शाखाओं कुण, ज़ावर माइंस, जावद, सराड़ा, इंटालिखेरा ने शिविर लगाकर कुल 6 करोड़ 60 लाख रूपए का ऋण वृहद महिला स्वयं सहायता समूह को दिया।
शिविर का उद्घाटन एसबीआई उदयपुर प्रशासनिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक कुंवर दिनेश प्रताप सिंह तोमर ने किया। उन्होंने 6.60 करोड़ के स्वीकृत ऋण राशि का चेक विभिन्न महिला समूह को प्रदान किया। तीन करोड़ पचास लाख ऋण राशि का वितरण प्रथम किश्त के रुप मे बुधवार को किया गया।
कुंवर तोमर ने बताया कि एसबीआई महिलाओं के हित में हमेशा आगे कदम बढ़ा के उनको ऋण सहायता देने को तैयार रहता है। उन्होंने कहा की महिलाएं ग्रुप बना के रोजी रोटी और उन्नति के लिए कार्य करें और अपने हुनर को आगे लें जाए। इस अवसर पर क्षेत्र प्रथम से क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक सिंह, मुख्यप्रबंधक ब्रजकिशोर, शाखा प्रबंधक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विशेष सहयोग मुख्यप्रबंधक क्रेडिट अविनाश जी का रहा।




