AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

राजसमंद: गणपति बप्पा के जयकारों के साथ शुरू हुआ गणेश महोत्सव

Lucky Jain by Lucky Jain
August 31, 2022
Reading Time: 1 min read
ganesh mahotsav starts in rajsamand


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नगर परिषद की ओर से चार दिवसीय महोत्सव में देर शाम को स्थापित की प्रतिमा

नरेन्द्र सिंह खंगारोत(राजसमंद), एआर लाइव न्यूज। नगर परिषद राजसमंद की ओर से कोरोना महामारी के चलते दो साल के अंतराल में बाद इस बार आयोजित हो रहे गणपति महोत्सव में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। महोत्सव के तहत पहले दिन गणेश चतुर्थी पर बुधवार को गणपति प्रतिमा को धूमधाम से लाकर विधि-विधान से स्थापित किया गया।

अरविंद स्टेडियम में आयोजित हो रहे महोत्सव को लेकर दोपहर में बारिश की फुहारों के बीच राजनगर में मोलेला से लाई गई गणपति बप्पा की प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गणपति बप्पा मोर्या के गगनभेदी जयकारों के साथ प्रतिमा को राजनगर के मुख्य मार्गों से होकर महोत्सव स्थल अरविंद स्टेडियम ले जाया गया। इसमें मुख्य प्रतिमा के साथ ही राजनगर में हर मोहल्लों में स्थापित होने वाली गणपति प्रतिमाएं भी शामिल थीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालु बप्पा के भजनों पर पूरे भाव के साथ नाचते-गाते चल रहे थे।

मार्ग में श्रद्धालुओं ने भी पुष्प वर्षा करते हुए गजानंदजी का स्वागत किया। इसके बाद अरविंद स्टेडियम पहुंचने पर प्रतिमा के आकर्षक सजे-धजे पाण्डाल में बनाए गए स्टेज पर विधि.विधान से पूजा.अर्चना करते हुए स्थापित किया गया।

इस दौरान नगर परिषद सभापति अशोक टांक, उप सभापति चुन्नीलाल पंचोली, पार्षद हेमंत रजक, हेमंत गुर्जर, कमलेश पहाडिय़ा, प्रमोद रैगर, दीपक शर्मा, चंपालाल माली, रोहित मीणा, हिम्मत कीर, आशीष पालीवाल, प्यारचंद खटीक, उत्तम खींची, पीरू खींची, शंकरलाल खटीक, दिनेश पहाडिय़ा, राजु खटीक के साथ ही पूर्व चेयरमैन दिनेश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags: ganesh mahotsavganesh mahotsav in rajsamandrajsamand nagar parishadrajsamand news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .