AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में 51 दिव्यांग जोड़ों की एक साथ हो रही डेस्टिनेशन वेडिंग

Lucky Jain by Lucky Jain
August 25, 2022
Reading Time: 2 mins read
Modi declares one day national mourning as former Japanese PM Shinzo Abe passes away


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शहर में निकलेगी 51 जोड़ों की भव्य बिंदोली

नारायण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित होगा 38वां निःशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में 28-29 अगस्त को बड़ी स्थित संस्थान परिसर में 38वां निःशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन युवक-युवती सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 51 जोड़े वैदिक ऋचाओं के उच्चारण के बीच अग्नि के सात फेरे लेकर जनम-जनम के साथी बनेंगे।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के बताया कि विवाह समारोह में राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश, बिहार आदि राज्यों के जोड़े होंगे। बड़ी स्थित संस्थान परिसर में ही इन जोड़ों की एक साथ पूरे हर्षोल्लस के साथ हल्दी, मेहंदी, संगीत की रस्में होंगी और फिर विवाह समारोह होगा। इनकी शहर में भव्य बिंदौली निकलेगी। विवाह समारोह को यादगार बनाने के लिए हाइड्रोलिक मंच पर वर-वधू परस्पर वरमाला पहनाएंगे, इस दौरान इन पर पुष्प वर्षा होगी।इस विवाह समारोह में शामिल होने देशभर से करीब 1200 मेहमान उदयपुर आ रहे हैं।

कोरोना लॉकडाउन की पाबंदियों से मुक्त इस सामूहिक विवाह समारोह में रविवार को शाम 5 बजे 51 जोड़ों की बिंदोली पूरी भव्यता से के साथ नगर निगम परिसर से निकलेगी और सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट से टाउनहॉल रोड होते हुए वापस नगर निगम पहुंचेगी। इस दौरान 51 जोड़े उनकी अलग-अलग बग्गियों में सवार होकर एक साथ निकलेंगे।

संस्थान में ही ऑपरेशन हुआ, यहीं रोजगारपकर प्रशिक्षण लिया और यहीं जीवनसाथी ढूंढ लिया

samuhik vivah samaroh will held on 28 and 29 august by narayan seva santhan udaipur

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के बताया कि विवाह समारोह में राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश, बिहार आदि राज्यों के जोड़े होंगे। जिनके नारायण सेवा संस्थान में ही दिव्यांगता सुधार के निःशुल्क ऑपरेशन हुए, यहीं उन्होंने रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त किया और न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि आर्थिक रूप से भी अपने पैरों पर खड़े हुए।

इन जोड़ों की मुलाकात भी संस्थान में ही हुई और अब परिवारों की सहमति से इनका विवाह होने जा रहे है। नारायण सेवा संस्थान बीते 22 सालों में सामूहिक विवाह समारोह के जरिए 2151 दिव्यांग व निर्धन युवक-युवतियों के विवाह करवा चुका है।

संस्थान ट्रस्टी देवेन्द्र चौबीसा ने बताया कि विवाह के दौरान सभी जोड़े 7 फेरों के 7 वचन लेने के साथ ही पौधरोपण करने और स्वच्छता को बढ़ावा देने का संकल्प भी लेंगे। इस दौरान वर-वधु जोड़े समारोह के दौरान भी पौधरोपण करेंगे। समारोह में वे ही वर-वधू व अतिथि शामिल होंगे जो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं।

हर जोड़े के लिए हैं खूब उपहार

विष्णु शर्मा “हितैषी” ने बताया कि समारोह में देशभर से करीब 1200 मेहमान शामिल होंगे। संस्थान और अतिथियों की ओर से प्रत्येक जोड़े को उपहार प्रदान किए जाएंगे। जिसमें पंखा, सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, बर्तन, कूकर, सन्दूक टेबल-कुर्सी, परिधान, प्रसाधन सामग्री, मंगलसूत्र, बिछिया, पायल, लोंग, बालियों सहित नव गृहस्थी के आवश्यक सारा सामान दिए जाएंगे। सभी जोड़ों के उनके घर से आने-जाने, रहने, खाने-पीने की समस्त व्यवस्था संस्थान द्वारा ही की जा रही है।

हाईड्रोलिक मंच पर वरमाला

संस्थान के जनसम्पर्क प्रभारी भगवान प्रसाद गौड़ ने कहा 27 अगस्त से सभी जोड़ों का उदयपुर आना शुरू हो जाएगा। विवाह समारोह को यादगार बनाने के लिए हाइड्रोलिक मंच पर वर-वधू परस्पर वरमाला पहनाएंगे। इस दौरान इन पर पुष्प वर्षा होगी।

Tags: 51 couples destination wedding udaipurdestination wedding udaipurnarayan seva sansthannarayan seva sansthan samuhik vivah samaroh 2022samuhik vivah samaroh 2022

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .