AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयसमंद को छलकने अभी भी चाहिए दो उदयसागर और डेढ़ फतहसागर जितना पानी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 25, 2022
Reading Time: 1 min read
jaisamand lake


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

9 नदियां और 99 नालों से होती है जयसमंद में पानी की आवक

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। पीछोला, पीछोला, उदयसागर सहित कई झीलें छलक चुकी है, लेकिन अभी भी लोगों को जयसमंद झील के छलकने का इंतजार बना हुआ है। बारिश का क्रम टूट गया है और नदी नालों में आवक फिलहाल धीमी पड़ चुकी है। ऐसे में जयसमंद को छलकता हुआ देखने में कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

9 नदियों और 99 नालों का पानी अपने अंदर समाहित करने की क्षमता रखने वाले विश्व विख्यात जयसमंद का गेज 27.5 फीट के मुकाबले 22 फीट हो चुका है। एक मोटे अनुमान अनुसार जयसमंद को भरने के लिए अभी भी दो उदयसागर और डेढ़ फतहसागर जितना पानी चाहिए। यानी दो बार उदयसागर और डेढ़ बार फतहसागर पूरा भर जाए उतने पानी की आवक और हो तो जयसमंद की चादर चलती नजर आ सकती है। इधर मेवाड़ में गुरुवार को भी कुछ जगह हल्की बारिश का क्रम बना रहा। बीती रात कोटड़ा, सराड़ा और कुराबड़ में एक-एक इंच बारिश हुई।

मानसून आने तक करीब 11.5 फीट था गेज

इस साल मानसून ने मेवाड़ में प्रवेश किया था उस समय तक जयसमंद का जलस्तर 27.5 फीट के मुकाबले 11.5 फीट था। वर्तमान में जयसमंद का जलस्तर छलकने से करीब पांच फीट दूर है। कैचमेेंट में तेज बारिश से पीछले तीन-चार दिनो में जयसमंद में आवक तेज होने से इसके जलस्तर में उम्मीद अनुरूप बढ़ोतरी नजर आयी। हालांकि गुरुवार से आवक थोड़ी कम पडऩे से जलस्तर में बढ़ोतरी पर भी असर नजर आ रहा है।

राजसमंद झील : अभी तक नाम मात्र का पानी आया

इस मानसून में ऐतिहासिक राजसमंद झील में अभी तक उम्मीद अनुरूप पानी की आवक नहीं हो पायी है। राजसमंद झील का जलस्तर अभी तक 9.15 मीटर के मुकाबले 0.46 मीटर पर ही पहुंचा है। मानसून आने तक इसका जलस्तर 9.15 मीटर के मुकाबले (-)0.76 मीटर था। यानी इस सीजन में झील में अभी तक नाम मात्र का पानी आया है। राजसमंद झील को भरने वाली नदियों के पेटे को बजरी माफियाओं द्वारा छलनी कर दिया गया है। नदी के बहाव क्षेत्र में कदम-कदम पर गहरे गड्डें करने और जगह जगह अनुपयोगी बजरी के ढ़ेर देखे जा सकते है। इस कारण भी कैचमेंट में बारिश होने के बावजूद गौतमी जैसी प्रमुख नदी का पानी भी रफ्तार से राजसमंद तक नहीं पहुंच पा रहा है।

UIT Udaipur

अगले चार दिनों में राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार-पांच दिनों में राजस्थान में भारी बारिश की संभावना नहीं है। छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उदयपुर में सुबह से ही बादलों की मौजूदगी रही, इसी बीच छूप भी निकलने से उन क्षेत्रों के लोगों को राहत मिली है जिनकी कॉलोनियों में बारिश का पानी भर गया था।

Tags: Barish in udaipurjaisamand gauge update in this monsoon udaipurjaisamand lakemonsoon in udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .