AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सीसारमा नदी 12 फीट चली, गांव में घुसा पानी : अमरजोक ने रोके होटल ताज अरावली के रास्ते

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 23, 2022
Reading Time: 1 min read
bujhda river amarjok udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोरवानिया भी उफान पर, अरनोद(प्रतापगढ़) में 258 मिलीमीटर बारिश

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग का अनुमान फिर सटीक निकला। बीती रात और मंगलवार तडक़े उदयपुर संभाग में कई जगह भारी से भारी बारिश होनेे से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।

प्रतापगढ़ के अरनोद में सुबह आठ बजे तक 258 मिलीमीटर यानी करीब सवा दस इंच बारिश हुई। झालावाड़ जिले के डग में सबसे अधिक 289 मिमी यानी करीब 12 इंच बारिश हुई है। पीछोला और बड़ी तालाब के कैचमेंट में भी भारी बारिश होने से नांदेश्वर चैनल में 7 फीट और सीसारमा नदी में 12 फीट बहाव रहा। इससे सीसारमा गांव में पानी घुस गया। इधर अमरजोक (बुझड़ा नदी) भी उफान पर आने से ताज अरावली होटल जाने वाला रास्ता रूक गया।

उदयपुर में बीती रात करीब ढाई बजे बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि मंगलवार सुबह तक बना रहा। कैचमेंट में तेज बारिश होने से अमरजोक और नांदेश्वर चैनल से एक साथ पानी की आवक तेज होने से सीसारमा नदी इस सीजन में पहली बार 12 फीट चल गई।

अमरजोक नदी के भी उफान पर आने से ताज अरावली होटल जाने वाला रास्ता काफी देर तक अवरूद्ध रहा। नदी सीमा में बनी सडक़ का काफी हिस्सा भी पानी में डूब गया। इसी होटल में पीछले दिनों कांग्र्रेस का राष्ट्रीय स्तर का चिंतन शिविर हुआ था। यहां नदी पेटे में रखा गया एक ऑफिस कियोस्क भी अमरजोक नदी के पानी के तेज बहाव में बह गया।

sisarma river after heavy rain in udaipur

साईफन-फतहपुरा रोड पर जगह जगह भरा पानी

साईफन-फतहपुरा रोड पर निकासी की तरफ ध्यान नहीं देने से रोड पर जगह जगह आधा आधा फीट पानी भर गया। इससे वाहन चालको को भी खुब परेशान होना पड़ा। इस रोड पर आए दिन बारिश का पानी भरना आम बात हो चुकी है। साइफन-बडग़ांव रोड पर भी विद्याभवन के सामने मेन रोड पर जगह जगह पानी भरने से वाहन चालक परेशान रहे।

नदी नालों ने कई जगह रास्ते रोके

मोरवानिया नदी में तेज बहाव और रपट पर पानी आने से उदयपुर-उबेश्वरजी रोड पर घंटों आवागमन बाधित रहा। प्रतापगढ़ जिले में भी कई नदी नाले उफान पर आने से रास्ते अवरूद्ध रहे। मदार तालाब पर चादर तेज होने से आयड़ नदी में बहाव और तेज हो गया है। बेदला एनिकट पर चादर और तेज हो गई है। सुबह आठ बजे तक चित्तौड़ जिले के बस्सी में 182 मिलीमीटर,ओराई डेम 154,गंभीरी 129,भीलवाड़ा के जेतपुरा में 160,कोटड़ी 130 मिमी बारिश हुई। सीसारमा से आवक बढऩे पर स्वरूपसागर से निकासी बढ़ा दी गई है।

mokshi make your home better with our best appliances

मानसी वाकल बांध के गेट भी खोले

आकोदड़ा बांध और मादड़ी बांध से आवक तेज होने पर मानसी वाकल बांध का जलस्तर मंगलवार सुबह 581.20 मीटर पूर्ण भराव स्तर के मुकाबले 580.80 मीटर हो गया। जलस्तर तेजी से बढऩे पर सुबह 11.45 बजे मानसी वाकल बांध के गेट खोल दिए गए। यह पानी अब गुजरात जाएगा। आवक को देखते हुए मानसी वाकल बांध से निकासी और बढ़ाई जा सकती है।

Tags: Barish in udaipurHeavy rains in Udaipur divisionmonsoon in udaipursisarma nadi udaipursisarma river udaipurtaj aravali hotel udaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .