AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वल्लभनगर बांध भी छलका: मेवाड़ में फिर हो सकती तेज बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 18, 2022
Reading Time: 1 min read
udaipur vallabhnagar dam overflow


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयसागर से पानी की आवक जारी रहने से गुरुवार को वल्लभनगर बांध छलक गया। इधर मौसम विभाग के अनुमान अनुसार मेवाड़ में आगामी 21 और 22 अगस्त को एक बार फिर तेज बारिश का दौर चल सकता है।

उदयसागर के दोनों गेट खुले होनेे से 19.50 फीट पूर्ण भराव स्तर वाला वल्लभनगर बांध गुरुवार को छलक गया। वल्लभनगर बांध भी उदयसागर की भराव क्षमता के बराबर का बांध है। उदयसागर 1100 एमसीएफटी भराव क्षमता का है, जबकि वल्लभनगर बांध की भराव क्षमता 1076 एमसीएफटी है। ऐसे मेें वल्लभनगर बांध का भी भरना अपने आप में अहम बात है। इसके ओवरफ्लो होने से अब मावली क्षेत्र में स्थित बडग़ांव बांध के भरने की उम्मीद भी बंधी है।

21 और 22 अगस्त को मेवाड़ में भारी से भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने गुरुवार को मानसून का नया पूर्वानुमान जारी किया है। 21 और 22 अगस्त को उदयपुर संभाग में कई जगह भारी से भारी बारिश हो सकती है। इधर गुरुवार को उदयपुर शहर में रूक रूक कर हल्की बारिश का दौर चला। बीच बीच में धूप का असर भी नजर आया। बीती रात राजस्थान में माउंट आबू में सबसे अधिक 24 घंटे में 170 मिलीमीटर, प्रतापगढ़ 100, गोगुंदा 70 मिमी बारिश हुई।

अभी भी 6-6 फीट खुले हुए है उदयसागर के गेट

फतहसागर और स्वरूपसागर के गेट खुले होने के साथ ही मदार के दोनों तालाबों पर भी चादर चलने का क्रम बना हुआ है। इससे आयड़ नदी होते हुए उदयसागर में आवक तेज बनी होने से अभी भी उदयसागर के दोनों गेट 6-6 फीट खुले रखे गए है। सीसारमा नदी मेें साढ़े चार फीट और मदार नहर में एक फीट पानी का बहाव बना हुआ है।

mokshi make your home better with our best appliances
Tags: Barish in udaipurheavy rain alert in mewarheavy rain alert in udaipur divisionImd monsoon newsMonsoon news udaipurudaipur news updateVallabhnagar Dam over flow

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .