AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

माही बांध के 6 गेट आधा-आधा मीटर खोले

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 16, 2022
Reading Time: 1 min read
Mahi Dam 6 gates opened half meter


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मध्यप्रदेश और प्रतापगढ़ के कैचमेंट से आवक तेज होने पर मंगलवार शाम जलसंसाधन विभाग ने संभाग के सबसे बड़े माही बांध के 6 गेट आधा-आधा मीटर खोल दिए। इस सीजन में माही बांध के गेट पहली बार खोलेे गए है।

कैचमेंट में तेज बारिश से माही बांध का जलस्तर मंगलवार को 281.50 मीटर के मुकाबले 279.40
मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर बढऩे पर माही परियोजना खण्ड बांसवाड़ा के अधिशाषी अभियंता प्रकाश रैगर की देखरेख में शाम 5 बजकर 40 मिनट पर माही बांध के 16 मे से 6 गेट आधा-आधा मीटर खोल दिए गए। इससे माही बांध से करीब 16 हजार क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। बांध में हो रही आवक पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पडऩे पर बांध के और गेट भी खोले जा सकते है।

सायरन बजाकर बांध के नीचले इलाके के लोगों को सावचेत कर दिया गया है। मध्यप्रदेश से आवक होने के साथ ही प्रतापगढ़ जिले के कैचमेंट से भी माही बांध में तेजी से आवक बनी हुई है। माही डेम के गेट खुलने के बाद बना आकर्षक नजारा, देखें वीडियो..

भंवर सेमला बांध के तीन गेट खोले : जाखम बांध भी लबालब होने को

प्रतापगढ़ जिले के सबसे बड़े जाखम बांध का जलस्तर 31 मीटर पूर्ण भराव क्षमता के मुकाबले करीब 29 मीटर भर चुका है। इस पर अब कभी भी चादर चल सकती है। मानसून सीजन में जाखम बांध मेवाड़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल रहता है। इधर जिले में स्थित भंवर सेमला बांध के तीन गेट 50 सेंंटीमीटर मंगलवार सुबह 9.15 बजे खोल दिए। इसका जलस्तर मंगलवार सुबह 14.70 मीटर के मुकाबले 13 मीटर तक पहुंच गया। इसको देखते हुए तीन गेट खोल दिए गए।

मंगलवार को भी हुई तेज बारिश : प्रतापगढ़ में 100, झालावाड़ के डग में 145 मिमी बारिश

मेवाड़ सहित प्रदेश में कई जगह बुधवार को भी तेज बारिश का क्रम बना रहा। सुबह 8.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक झालावाड़ के डग में सबसे ज्यादा 145 मिलीमीटर बारिश हुई। उदयपुर जिले के सराड़ा में 67 मिलीमीटर, वल्लभनगर 52, मावली 41, उदयपुर शहर 25, सलूंबर में 62 मिमी बारिश हुई। प्रतापगढ़ के अरनोद में 100, प्रतापगढ़ 100, बांसवाड़ा के अरथुना में 50, जगपुरा 59, चित्तौड के भदेसर में 48, डूंगरपुर के सांबला में 72,चिकली में 48 मिमी बारिश हुई।

Tags: jakham dam pratapgadh rajasthanmahi dammahi dam banswada rajasthanudaipur monsoon update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .