उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। सिंचाई अभियन्ता परिषद की और से स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को सेवानिवृत वरिष्ठ अभियन्ताओं का सम्मान किया गया।
अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति भवन सभागार में आयोजित समारोह में सिंचाई अभियन्ता परिषद के संस्थापक सदस्य एवं सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त एसई जीपी सोनी द्वारा सिंचाई प्रबन्धन पर विचार व्यक्त किये। उन्होंने आने वाले समय में उदयपुर शहर के लिए पेयजल के संदर्भ में ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जल संसाधन संभाग, उदयपुर के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता भुवन भास्कर थे। अतिथियों ने कहा कि यहां बैठे अभियंताओ ने विभाग में जो सेवाएं दी उसका लाभ आज भी विभाग को मिल रहा है।
19 वरिष्ठ सेवानिवृत अभियन्ताओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में 19 वरिष्ठ सेवानिवृत अभियन्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त अभियंताओं ने अपने सेवाकाल के अनुभव भी सुनाएं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अभियंताओं की डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया। संचालन सेवानिवृत अभियन्ता तुलसीराम शर्मा ने किया । परिषद के अध्यक्ष सेवानिवृत चीफ इंजीनियर आरके चतुर ने आभार जताया।
ऐसे यादगार समारोह समय समय पर होते रहे

इस समारोह में सेवानिवृत्त अभियंता बेहद खुश नजर आए जो अब सीनियर सिटीजन हो चुके हैं। इनमें से कई लोग यह सुझाव देते हुए नजर आए कि ऐसे समारोह समय-समय पर होते रहने चाहिए। इससे पुरानी यादें ताजा होने से साथ ही सेवाकाल की बातें भी ताजा हो जाती है। समारोह समाप्ति बाद सेवानिवृत अभियंताओ ने एक दूसरे को अपनी दिनचर्या की जानकारी देते वर्तमान जीवन के सुखद अनुभव भी सुनाएं।



