AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोहः राष्ट्रीय ध्वज फहराया, 71 लोग हुए सम्मानित

Lucky Jain by Lucky Jain
August 15, 2022
Reading Time: 1 min read
75th independence day 2022 udaipur district level programme celebration at gandhi ground


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। स्वतंत्रता दिवस 2022 पर जिला स्तरीय समारोह सोमवार को शहर के महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउंड) में धूमधाम व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी। मंत्री ने मेवाड़ की भूमि को प्रणाम करते हुए आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर-वीरांगनाओं को नमन किया।

समारोह दौरान केबिनेट मंत्री ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया और पुलिस, होमगार्ड, स्काउट एण्ड गाइड की विभिन्न प्लाटून्स द्वारा आयोजित मार्च पास्ट की सलामी ली। एडीएम (प्रशासन) ओपी बुनकर ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा जिले में विशिष्ट कार्य करने एवं उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने वाले 71 व्यक्तियों व संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री खाचरियावास ने देश की सेवा करते शहीद हुए उदयपुर के शहीदों के परिजनों का सम्मान किया।

hindustan zink independence day 2022

डॉक्टर, पत्रकार, टीचर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत इन 71 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल 71 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि गांधी ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने पर भींडर एसडीओ रमेश कुमार, डीएसपी चेतना भाटी, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शक्ति सिंह, पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मधुबाला चौहान सम्मानित हुए हैं।

इसी प्रकार कोटड़ा वीडीओ धनपत सिंह राव, सिस्टम एनालिस्ट संयुक्त निदेशक शीतल अग्रवाल, तहसीलदार डॉ सुरेश नाहर, श्रीसुंदर सिंह भंडारी जिला चिकित्सालय उपनिदेशक डॉ. वसीम अहमद, पीएमसीएच के न्यूरोसर्जरी प्रोफेसर डॉ. अतुलाभ वाजपेयी, गोगुंदा के रावलिया कला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश कुमार व्यास, पत्रकार विनिता गोड़, कमलेश दखनी, मधुलिका सिंह, प्रमोद सोनी सहित 71 लोगों को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया है।

साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल करने वालों का किया सम्मान

हाल ही में शहर के मोचीवाड़ा में पल्टन मस्जिद के ताजिए पर लगी आग को बुझाने में आगे आकर मदद करने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल कायम करने वाले तीन व्यक्तियों आशीष चौहाडि़या, पायल चौहाडि़या, रेखा सोलंकी को जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में इन तीनों का मंत्री खाचरियावास और कलक्टर ने अभिनंदन किया ।

गोगुंदा के रावलिया कला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश कुमार व्यास

Tags: 75th independence day 202275th independence day 2022 udaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .