उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में कोरोना के बढ़ते मामले हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि संक्रमण दर बढ़कर 8.8% हो गयी है। इससे कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 364 हो गयी है।
सीएमएचओ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को हुई 1065 लोगों के कोरोना टेस्ट में 94 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 60 शहरी क्षेत्र और 34 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। 94 संक्रमितों में 62 नए केस हैं, वहीं 29 लोग संक्रमित के क्लोज कॉन्टेक्ट से संक्रमण की चपेट में आए हैं, वहीं 3 कोरोना वॉरियर्स भी संक्रमित हुए हैं। उदयपुर में कुल एक्टिव केस 364 में 361 संक्रमितों का उपचार होम आईसोलेशन में रहकर चल रहा है, वहीं 3 हॉस्पिटल में भर्ती हैं।



