AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कुम्हारों का भट्टा : ट्रायल के तौर पर फ्लाई ओवर के ऊपर से गुजरने लगे वाहन

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 9, 2022
Reading Time: 1 min read
kumharo ka bhatta flyover


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। स्मार्ट सिटी के तहत कुम्हारों का भट्टा पर बन रहे फ्लाईओवर का काम अब पूरा होने को है। मौके पर अब सर्विस लेन का काम होना है और ट्रायल के तौर पर फ्लाईओवर के ऊपर से वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है।
स्मार्ट सिटी कंपनी बोर्ड के सीईओ प्रदीप सांगावत ने बताया कि फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है। सर्विस लेन का काम करने के लिए सूरजपोल-सेवाश्रम रूट के वाहनों का ट्रायल के तौर पर फ्लाईओवर के ऊपर से आवागमन शुरू कर दिया गया है। फ्लाईओवर के ऊपर पैवरीकरण का काम प्रगति पर है। दोनों तरफ 5.5 मीटर चौड़ी सर्विस लेन बनाई जा रही है। सर्विस लाइन और पैवरीकरण का काम होते ही कभी भी फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का लोकापर्ण करवाया जा सकता है।

20 करोड़ की लागत से बन रहा फ्लाईओवर

कुम्हारों का भट्टा पर बन रहे इस फ्लाईओवर की लागत करीब 20 करोड़ आएगी। इसका शिलान्यास 28 सितंबर 2020 को किया गया था। 610 मीटर लंबे,12 मीटर चौड़े और 5.5 मीटर ऊंचे फ्लाईओवर के बनने से वाहन चालकों को कुम्हारों का भट्टा जंक्शन पर आए दिन लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिल जाएगी।

सेवाश्रम फ्लाईओवर का काम प्रगति पर

UIT Udaipur Poster

सेवाश्रम चौराहें पर यूआईटी 20 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनवा रही है। इसका काम भी प्रगति पर है। ऐसे में आने वाले दिनों में वाहन चालकों को कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर के साथ ही इसी रूट पर सेवाश्रम चौराहें पर भी फ्लाईओवर से आने जाने की सुविधा मिलने लगेगी। खास बात यह कि दोनों ही फ्लाईओवर शहर के वीआईपी रूट पर बन रहे है। ऐसे में उदयपुर में वीआईपी विजिट के समय भी जाम की समस्या नहीं रहेगी। आमजन और डबोक एयरपोर्ट आने जाने वाले लोगों को भी आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। यूआईटी सचिव बालमुकुंद असावा ने बताया कि फ्लाईओवर का काम प्रगति पर है और ठेकेदार को तय समय में काम पूरा कहने को बोला गया है। यह फ्लाईओवर 430 मीटर लंबा,12 मीटर चौड़ा तथा फोरलेन स्टैंडर्ड का बन रहा है।

Tags: kumharo ka bhatta flyover udaipursevashram flyoverSmart city project in udaipuruit udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .