AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विश्व आदिवासी दिवस: मेवाड़ पहुंचे सीएम गहलोत, आदिवासियों के साथ गैर नृत्य भी किया

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 9, 2022
Reading Time: 1 min read
cm ashok gehlot udaipur visit on tribal day 2022


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को बांसवाड़ा और उदयपुर के दौरे पर रहे। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मेवाड़ आए गहलोत ने उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग स्कूल ग्राउंड में हैलिपेड स्थल पर आदिवासियों के साथ गैर नृत्य भी किया।

मानगढ़ धाम बांसवाड़ा से रवाना होकर गहलोत दोपहर बाद रेलवे ट्रेनिंग स्कूल ग्राउंड हैलिपेड पर उतरे। यहां गहलोत ने पहले तो कुछ देर आदिवासियों का गैर नृत्य देखा। इसी बीच वे इससे अभिभूत हुए और खूद ही गैर नृत्य करने लगे। इससे पहले गहलोत बांसवाड़ा में मानगढ़ धाम में विश्व आदिवासी दिवस पर हुए समारोह में शामिल हुए।

मानगढ़ धाम में गहलोत ने कहा कि आदिवासी भाईयों ने सदियों पूरानी अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं को आज तक सूरक्षित रखा है। गहलोत ने मानगढ़ धाम पर गोविंद गुरू को नमन करने के साथ ही यहां 1913 में शहीद हुए आदिवासी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे।

लोकतंत्र का गला कर बिहार में गठबंधन हुआ, उसका टूटना तय था : गहलोत

सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार में भाजपा और जद(यू) का गठबंधन टूटने पर कहा कि लोकतंत्र का गला घोट कर बिहार में सरकार बनाने के लिए बने इस नापाक गठबंधन का टूटना तय था। गहलोत ने कहा कि इनकी तानाशाही प्रवृति से गोवा, मणिपुर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हुई।

गहलोत ने कहा कि सरकारें बदलती है तो काम ठप हो जाता है, मगर हमारी सरकार आती है तो काम ठप नहीं होता। हमने रिफाइनरी के ठप पड़े काम को भी दोबारा शुरू किया। सर्किट हाउस से रवाना होकर गहलोत वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भींडर पहुंचकर सभा को संबोधित किया।

UIT Udaipur Poster
Tags: Ashok GehlotCM Ashok Gehlot Udaipur visitvishv adivasi diwas 2022world tribal day 2022

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .