उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हरियाली फाउंडेशन उदयपुर द्वारा रविवार से सघन पौधारोपण अभियान की शुरूआत की गयी। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने पहला पौधा लगाया। संस्थान के ट्रस्टी कैलाश कोठारी, तेजपाल जागरीवाल, परिमल भट्ट, कोषाध्यक्ष प्रिया व्यास, डॉ मालेश्री शर्मा, प्रताप राठौड़, रोशन डागी और शोभागपुरा सरपंच जशोदा डांगी सहित अन्य ने पौधरोपण किया और अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया।
संस्थान के संस्थापक दिलीप वैष्णव ने बताया गया कि इस वर्ष संस्थान की ओर से 1100 पौधे लगाए जाएंगे, साथ ही उन सभी पौधों के बड़े होने तक उनकी देखभाल भी संस्थान ही करेगा।


