AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप-2022 उदयपुर में होगी

Lucky Jain by Lucky Jain
August 6, 2022
Reading Time: 1 min read
national wheelchair cricket championship 2022 will held in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया और नारायण सेवा संस्थान ने बैठक कर तय की चैंपियनशिप की तारीख

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान और डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में 27 नवम्बर से 3 दिसम्बर 2022 तक उदयपुर में तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप होगी।

इस संबन्ध में शनिवार को डीसीसीआई के सचिव रविकांत चौहान, संयुक्त सचिव अभय प्रताप सिंह, पैरा ऑलम्पियन कोच महावीर प्रसाद सैनी व संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के मध्य बैठक के बाद सप्त दिवसीय आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में संस्थान के विष्णु शर्मा हितैषी, भगवान प्रसाद गौड़, रोहित तिवारी, रविश कावड़िया व रजत गौड़ भी उपस्थित थे।

डीसीसीआई सचिव ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एवं पैरालम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीसीआई) से मान्य यह विश्व की सबसे बड़ी व्हीलचेयर क्रिकेट स्पर्धा है। इसमें 16 टीमों के 300 से अधिक क्रिकेटर, अधिकारी, कोच व निर्णायक भाग लेंगे। बैठक में नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप-2022 के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों के इस क्रिकेट महाकुंभ की तैयारियां आरंभ कर दी गई है। शहर के सुविधायुक्त मैदानों पर रोजाना मैच सम्पन्न कराए जाएंगे। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान पूर्व में भी ब्लाइंड क्रिकेट एवं पैरा स्वीमिंग की राष्ट्रीय स्पर्धाएं करवा चुका है।

Tags: differently abled cricket council of indianarayan seva sansthannational wheelchair cricket championshipnational wheelchair cricket championship 2022national wheelchair cricket championship 2022 will held in udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .