AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भूमाफियाओं का आतंक: दूसरे का भूखंड खुद का बताकर व्यापारी को बेचा, ठगे 71 लाख रू., आरोपी पति-पत्नी फरार

Lucky Jain by Lucky Jain
August 4, 2022
Reading Time: 1 min read
udaipur police exposed land fraud of 71 lakh rupees in lakhawali sukher udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अन्य थानों में दर्ज हो चुके हैं भूखंड संबंधी धोखाधड़ी के मामले

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के लखावली स्थित बेशकीमती भूखंड के फर्जी बेचान, एग्रीमेंट और 71 लाख रूपए की ठगी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। मामले में पीड़ित पक्ष को चूना लगाने वाले आरोपी पति-पत्नी नरेश गोधा (जैन) और वर्षा जैन ने किसी और के भूखंड को खुद का बताकर उसके बेचान का एग्रीमेंट भी कर लिया और पीड़ित पक्ष से 71 लाख रूपए ठग लिए। जब पीड़ित पक्ष रजिस्ट्री करवाने के पीछे पड़ा तो उसे खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।

मामले की जांच कर रहे अनुसंधान अधिकारी एएसआई सरदार सिंह ने बताया कि आरोपी अशोक नगर निवासी पति-पत्नी नरेश गोधा (जैन) और वर्षा जैन अभी फरार हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में एक अन्य आरोपी शक्ति नगर निवासी पुरूषोत्तम डोडेजा को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसकी दो दिन पहले ही जमानत हुई है।

4 महीने में 71 लाख रूपए लेकर नहीं करवाई रजिस्ट्री तो हुआ धोखाधड़ी का खुलासा

अनुसंधान अधिकारी एएसआई सरदार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी पति-पत्नी नरेश गोधा-वर्षा जैन और पुरूषोत्तम डोडेजा ने लखावली स्थित किसी अन्य के भूखंड को खुद का बताकर प्रार्थी पंचरत्न कॉम्पलैक्स बेदला निवासी अशोक कुमार मेहता को बेच दिया था और भूखंड बेचान का एग्रीमेंट कर 4 महीने में रजिस्ट्री करवाने का भरोसा देकर अलग-अलग समय में प्रार्थी से कुल 71 लाख रूपए ले लिए थे। लेकिन 4 महीने बाद रजिस्ट्री नहीं करवाई, तो पीड़ित अशोक कुमार मेहता ने पड़ताल की, जिस पर उन्हें उक्त भूखंड आरोपियों के नाम पर नहीं होने और भूखंड के विवादित व भूखंड संबंधी प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने का पता चला।

पीड़ित अशोक कुमार ने 15 जुलाई को आरोपियों के खिलाफ सुखेर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। अनुसंधान में आरोप सही पाए जाने पर एक आरोपी पुरूषोत्तम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति-पत्नी नरेश गोधा जैन और वर्षा जैन अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि नरेश गोधा के खिलाफ भूखंड धोखाधड़ी संबंधी 4 मामले पूर्व में भी अन्य थानों में दर्ज हो चुके हैं।

Tags: land fraudland fraud in lakhawali sukher udaipurland mafialand mafia udaipurudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police exposed land fraud of 71 lakh rupees in lakhawali sukher udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .