उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। शहर से सटे बड़गाँव क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने यहां केे लोगों की नींद हराम कर दी है। चोरों से परेशान स्थानीय लोगों ने जिला पुलिस अधिक्षक से बड़गाँव चौकी पर स्टाफ बढ़ाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की है।
बड़गाँव सरपंच संजय शर्मा ने बढ़ती चोरियों की घटनाओं पर चिंता जताते हुए मंगलवार को एसपी के नाम पर एएसपी चंद्रशील ठाकूर से भेंट की। सरपंच शर्मा ने बीती रात बड़गाँव क्षेत्र में हुई वारदातों की तरफ एएसपी का ध्यान दिलाया और कहा कि शहर से सटा गांव है और न तो पुलिस चौकी पर पर्याप्त स्टाफ है न प्रभावी तौर पर रात्रि गश्त हो पा रही है।

पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास नेे बताया कि चोरों ने बीती रात लक्ष्मीनारायण मंदिर वाली गली में घरों के बाहर खड़ी पांच कारों के शीशे भी फोड़ दिए। चोर इन गाडिय़ों में रखा कुछ सामान भी चोरी कर ले गए। चोरी की घटनाओं में कुछ छोटे बच्चें भी शामिल बताए जा रहे है। श्रीनाथ कॉलोनी में चोर एक घर के बाहर से साइकिल चोरी करने वाले थे इसी दौरान घर वाले जाग गए। हल्ला किया तो चोर भाग गए और एक साइकिल कहीं और से चुराकर लाए थे वो भी मौके पर छोड़ भागे।



