AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सरकारी टीचर से 2500 रूपए रिश्वत लेता शिक्षा विभाग का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
August 2, 2022
Reading Time: 1 min read
acb arrests junior assistant of primary education office dungarpur for taking bribe


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को डूंगरपुर के दोवड़ा ब्लॉक के भोजातों का ओड़ा में शिक्षा विभाग के कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार पाटीदार को 2500 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। खासबात है कि आरोपी रिश्वत भी सरकारी टीचर से ही ले रहा था।

डूंगरपुर एसीबी डीएसपी हेरंब जोशी ने बताया कि आरोपी मनोज कुमार पाटीदार डूंगरपुर के भजातों का ओड़ा में पदैन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक है। वहीं परिवादी हेमंत परमार शिक्षा विभाग के भोजातों का ओड़ा स्थित सिमलघाटी भागेला राजकीय प्राथमिक विद्यालय में नव नियुक्त अध्यापक है।

पे-मैनेजर पर डाटा अपलोड करने और प्रथम वेतन बिल बनाने की एवज में मांगी रिश्वत

अध्यापक हेमंत परमार ने एसीबी कार्यालय डूंगरपुर में कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार पाटीदार के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में परिवादी नवनियुक्त अध्यापक हेमंत परमार ने बताया कि कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार उससे पे-मैनेजर पर डाटा अपलोड करने और जून, जुलाई महीने का प्रथम वेतन बिल बनाने की एवज में 5000 रूपए रिश्वत की मांग रहा है।

एसीबी ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई और कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार ने परिवादी से 4000 रूपए की रिश्वत मांगी। कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार ने परिवादी अध्यापक हेमंत को उसके पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बुला लिया। जहां एसीबी टीम भी पहुंच गयी। जैसे ही आरोपी मनोज कुमार ने परिवादी हेमंत से रिश्वत राशि के 2500 रूपए प्राप्त किए, एसीबी टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ट्रेप कार्रवाई करने वाली टीम : यह कार्रवाई एसीबी डीएसपी हेरंब जोशी के नेतृत्व में एएसआई गजेन्द्र गुर्जर, हेड कांस्टेबल मुनीर मोहम्मद, करण सिंह, नारायण लाल, कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, बाबूलाल, वीर विक्रम सिंह और जितेन्द्र कुमार की टीम ने की है।

Tags: acb arrests junior assistant of primary education department for taking bribeACB DungarpurACB Rajasthanjunior assistant of primary educationjunior assistant trapprimary education department dungarpur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .