उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। छात्र संघ चुनावों की तारीख घोषित होते ही कॉलेजों में छात्र राजनीति से जुड़ी सरगर्मियां तेज होने लगी है।
मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के केंद्रीय छात्र संघ के लिए दावेदारी करने वालेे दावेेदार लगातार सक्रिय बने हुए है। टिकट फाइनल होने से पहले ही कुछ संभावित दावदारों ने कॉलेज छात्रों से मेल मिलाप बढ़ाना और उनसे वोट की अपील शुरू कर दी है। कोरोना काल के कारण दो साल तक छात्र संघ चुनाव नहीं होने से भी इस बार छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों में जोश ज्यादा नजर आना तय है।

वाहन रैली निकाली
सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष पद के दावेदार कुलदीप सिंह सुसावत व उपाध्यक्ष पद के दावेदार विष्णु रेबारी के समर्थन में सोमवार को वाहन रैली निकाली गई। वोट की अपील के पोस्टर और नारेबाजी करते हुए छात्रों की रैली प्रताप नगर से रवाना होकर ठोकर चौराहा,सेवाश्रम, साइंस कॉलेज,आट्र्स कॉलेज, लॉ कॉलेज होते हुए सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। कांग्रेस पार्षद संजय भगतानी सहित कई छात्र रैली में शामिल थे।



