AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ईडी की हिरासत में कोर्ट पहुंचे राउत ने समर्थकों से कहा- शिवसेना को तोड़ने के प्रयास सफल नहीं होंगे

Lucky Jain by Lucky Jain
August 1, 2022
Reading Time: 1 min read
shiv sena leader sanjay raut on four day ed custody in money laundering case


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने सोमवार को मेडिकल जांच के बाद शिवसेना नेता संजय राउत को मुंबई की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने संजय राउत को 4 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।

कोर्ट के बाहर संजय राउत के लिए भारी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे। यहां संजय राउत ने समर्थकों से कहा कि शिवसेना को तोड़ने के प्रयास सफल नहीं होंगे। ये गिरफ्तारी शिवसेना को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा है।

इधर पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी मातोश्री पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें उन्होंने संजय राउत का समर्थन करते हुए कहा कि मुझे संजय राउत पर गर्व है। संजय राउत असली शिव सैनिक है, वह झुकेगा नहीं।

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में रविवार को राउत को गिरफ्तार किया था। ईडी ने उनके घर पर करीब 9 घंटे तक तलाशी की, इस दौरान 11.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।

Tags: EDmoney laundering Casesanjay raut money laundering caseshiv sena leader sanjay raut

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .