AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानसून पर ब्रेक : 3 अगस्त बाद शुरू हो सकता बारिश का नया दौर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 30, 2022
Reading Time: 1 min read
मानसून पर ब्रेक : 3 अगस्त बाद शुरू हो सकता बारिश का नया दौर


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धूप हुई तेज, दिन के तापमान में हुई मामूली बढ़ोतरी

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में मानसून का ब्रेक लग गया है।इससे उमस और गर्मी का असर फिर तेज होने लगा है। हालांकि बीते 24 घंटों में प्रदेश में कुछ जगह तेज या मध्यम बारिश हुई है। उदयपुर में शनिवार को सुबह से बादलों की मौजूदगी के बीच शाम तक धूप-छांव का दौर चला।
बारिश का क्रम टूटने से उमस का असर भी तेज होने लगा है। उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में मानसून का एक तरह से ब्रेक लग गया है। हालांकि प्रदेश में कुछ जगह छुटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश का क्रम टूटने से उदयपुर में दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री था जो कि शनिवार को 32.5 डिग्री पर आ गया। इधर मदार नहर से आवक बनी रहने से फतहसागर का गेज 11 फीट 2 इंच पर पहुंच गया है। पीछोला का गेज 6 फीट 5 इंच पर स्थिर बना हुआ है।

highlight advertisement

ट्रफ लाइन उत्तर की तरफ खिसकने से बारिश का क्रम टूटा

मौसम विभाग के अनुसार ट्रफ लाइन के उत्तर की तरफ खिसकने से राजस्थान के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां कम हुई है। प्रदेश में 3 अगस्त बाद फिर से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 89 मिलीमीटर बारिश झालवाड़ के खानपुर में हुई। भरतपुर के हेलना में 75, हिंगोटा में 70 मिमी बारिश हुई।

अति वृष्टि वाले जिलों के लोगों को राहत

हाल ही में जोधपुर सहित प्रदेश के कुछ जगहों पर भारी से भारी बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। कई जगह अभी भी जल भराव की समस्या बनी हुई है। अति भारी बारिश वाले क्षेत्रों में अब भी लोग हालात पूरी तरह से सामान्य होने का इंतजार कर रहे है। ऐसे में बारिश का क्रम टूटने से यहां के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Tags: BarishBarish in udaipurImd monsoon newsmonsoon in udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .