AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अवैध खनन : सात दिनों में 300 से अधिक प्रकरण, 277 वाहन जब्त

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 29, 2022
Reading Time: 1 min read
नीट परीक्षा में छात्राओं से उतरवाए इनरवियर: FIR दर्ज, ह्यूमन राइट्स कमीशन ने दिए जांच के आदेश


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सवा करोड़ का जुर्माना, उदयपुर में वाट्सएप ग्रुप का एडमिन भी गिरफ्तार

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश मेंं अवैध खनन रोकने सख्ती के चलते सात दिनों में 300 से अधिक प्रकरणों में 277 से अधिक वाहन-मशीनरी जब्त किए गए है। इस दौरान एक करोड़ 25 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।

एसीएस माइंस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि माइंस, पुलिस, जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों के संयुक्त अभियान में 26 बड़ी मशीनरी की जब्ती के साथ ही एक ट्रेक्टर कंप्रेसर व अन्य वाहन मशीनरी भी जब्त की गई है। माइंस विभाग द्वारा अवैध खनन गतिविधियों से जुड़े करीब 704 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर संबंधित पुलिस अधीक्षकों को इनकी सूची सौंपी गई है। इसमें सर्वाधिक अजमेर के 53, भीलवाड़ा के 51, बारां के 40 संवेदनशील स्थान शामिल है।

उदयपुर में अवैध खनन : वाट्सएप ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सख्त निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत उदयपुर में अवैध खनन गतिविधि से जुड़े वाट्सएप गु्रप एडमिन को गिरफ्तार करने के साथ ही अलवर में 8, उदयपुर में 2, प्रतापगढ़ में 2 व नागौर व अजमेर में एक-एक व्यक्ति को अवैध खनन गतिविधि में लिप्त रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश में विभिन्न थानों में 53 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

जयपुर में सबसे ज्यादा कार्रवाई

जयपुर में सर्वाधिक 24 कार्रवाई करते हुए 1 एचईएमएम मशीन सहित 24 वाहन मशीनरी जब्त की है। उदयपुर में 20 कार्रवाई करते हुए 8 एफआईआरए एक बड़ी मशीनरी सहित 20 वाहन जब्त किए गए है। राजसमंद में व अलवर में 19-19 कार्रवाई की गई है। भीलवाडा में 16 कार्रवाई, अजमेर में व कोटा में 15-15 कार्रवाई की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक 15 एफआईआर राजसमंद में हुई है। कोटा में 8, अलवर 6, बीकानेर 4,बांसवाड़ा, अजमेर, झुन्झुनू में दो-दो और झालावाड, सीकर, नागौर, जोधपुर, प्रतापगढ़ में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है।

Tags: ACS subodh agarwalCM Ashok Gehlotdepartment of mines rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .