रेल मंत्री बड़ी सादड़ी-उदयपुर रेलसवा का शुभारम्भ भी करेंगे
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। बड़ी सादड़ी -मावली आमान परिवर्तित रेल लाइन का लोकार्पण एवं बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी-बड़ी सादड़ी रेलसेवा का शुभारंभ 31 जुलाई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। इसी दिन रीवा-उदयपुर सिटी-रीवा सप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा तथा पश्चिम बंगाल के सिउड़ी-सियालदाह-सिउड़ी के बीच ट्रेन संचालन का शुभारंभ भी होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि समारोह में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सांसद सीपी जोशी और अर्जूनलाल मीणा भी मौजूद रहेंगे। इस खण्ड पर नियमित रेलसेवा का संचालन 1 अगस्त से प्रतिदिन होगा।
गाडी संख्या 09610, बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी उद्घाटन स्पेशल रेल 31 जुलाई को बड़ी सादड़ी से 3.45 बजे रवाना होकर 7 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुॅचेगी। उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में 07 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बें होगे।

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि नियमित रेलसेवा गाडी सं 09612, बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा 1 अगस्त से बड़ी सादड़ी से प्रतिदिन 6 बजे रवाना होकर 9.30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09611, उदयपुर सिटी-बड़ी सादड़ी स्पेशल रेल 1 अगस्त से उदयपुर सिटी से प्रतिदिन 6.35 बजे रवाना होकर 9 बजे बड़ी सादड़ी पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 07 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी सहित कुल 09 डिब्बें होगे।


