AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बाघेरी का नाका छलका, फतहसागर पौने 11 फीट हुआ

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 28, 2022
Reading Time: 1 min read
बाघेरी का नाका छलका, फतहसागर पौने 11 फीट हुआ


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। पानी की आवक लगातार बनी रहने से राजसमंद जिले के नाथद्वारा तहसील क्षेत्र में स्थित बाघेरी का नाका गुरुवार को छलक गया। इधर मदार नहर से आ रहे पानी सेफतहसागर का गेज 10 फीट 8 इंच हो गया है।
बाघेरी का नाका में पिछले तीन दिनों में पानी की आवक तेजी से हो रही थी। एक रात में बाघेरी का नाका के जलस्तर में एक मीटर की बढ़ोतरी हुई। इससे 10 मीटर पूर्ण भराव स्तर वाला बाघेरी का नाका गुरुवार सुबह छलक गया। नदी से हो रही आवक को देखते हुए अब इसकी चादर और तेज होगी। मानसून के दौरान यह प्रमुख पर्यटन केंद्र बनता है ऐसे में पुलिस प्रशासन ने संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है।

मदार नहर में साढ़े तीन फीट बहाव

फतहसागर को भरने वाली मदार नहर में साढ़े तीन फीट का बहाव बना हुआ है। इससे फतहसागर का गेज 13 फीट के मुकाबले 10 फीट 8 इंच पर पहुंच गया है। शुक्रवार को फतहसागर का गेज 11 फीट पर पहुुंचने की उम्मीद है। मदार के दोनों तालाब के छलकने का क्रम बना हुआ है। पीछोला में इस मानसून में तेजी से आवक नहीं हो पायी है। इसका जलस्तर 11 फीट के मुकाबले 6 फीट 5 इंच पर स्थिर बना हुआ है।

मेवाड़ में आगामी 1 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना कम

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 1 अगस्त तक मेवाड़ में तेज बारिश की संभावना बहुत कम है। हालांकि कुछ जगह हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। उदयपुर शहर में बारिश का क्रम टूटने से उमस तेज बनी हुई है। सुबह आठ बजे तक राजस्थान में 24 घंटों में सर्वाधिक 135 मिलीमीटर बारिश जोधपुर के लोहावट में हुई।

Tags: Bagheri ka Naka nathdwaraBagheri ka Naka overflow

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .