AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हरियाली अमावस : 2 साल बाद 2 दिवसीय मेला कल से

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 27, 2022
Reading Time: 1 min read
हरियाली अमावस : 2 साल बाद 2 दिवसीय मेला कल से


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। फतहसागर किनारे और सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र में दो साल के अंतराल के बाद 28 और 29 जुलाई को हरियाली अमावस का मेला भरेगा।कोरोना काल के चलते पिछले दो वर्षों में हरियाली अमावस का मेला नहीं लग पाया।

दो साल के अंतराल के बाद लग रहे मेले को लेकर दुकानदारों में भी उत्साह नजर आ रहा है। इन लोगों को इस बाद अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है। मौसम सुहावना बना हुआ है और फतहसागर में भी मेले से पहले उम्मीद अनुरूप पानी आने से भी इस बार मेले की रंगत और ज्यादा जमती नजर आएगी। इस कारण भी दुकानदारोंं को ग्राहकी को लेकर बड़ी उम्मीद है। मेयर जीएस टांक और निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ ने मेले की व्यवस्था को लेकर निगम स्टाफ को जिम्मेदारिया सौंपी है। दूसरे दिन सिर्फ महिलाओं का मेला लगेगा

मेला स्थल पर झुला चकरी के साथ ही करीब 400 स्टालें लग रही

फतहसागर किनारे और सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र में करीब 400 स्टालें लग रही है। इनके दुकानदार बुधवार को दिन भर स्टालो को सजाने में लगे रहे। जगह जगह झुले-चकरी लगाने का काम भी दिन भर जारी रहा। राजस्व शाखा द्वारा की जा रही स्टॉल और झुला स्थल की अस्थाई नीलामी से निगम को 10 लाख से भी अधिक की आय हो चुकी है। निगम की सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि मेला स्थल पर व्यवस्था की दृष्टि से इस बार भी निगम की तरफ से मेला कार्यालय भी बनाए गए है।

मदार नहर से आ रहा पानी : फतहसागर का गेज हुआ 10 फीट

मदार नहर से आ रहे पानी से फतहसागर के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। इसका जलस्तर 13 फीटके मुकाबले 10 फीट हो चुका है। इससे हरियाली अमावस मेले की रंगत भी जमेगी। आवक बनी रहने से जल्द फतहसागर के लबालब होने की उम्मीद है। पीछोला में सीसारमा नदी से पानी की धीमी आवक बनी हुई है हालांकि इस आवक से पीछोला के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी जैसी स्थिति नजर नहीं आ रही है।

nagar nigam
udaipur UIT door to step delivery services
Tags: #SaheliyonKiBadifatehsagar lakeudaipur hariyali amavasya mela

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .