नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। राज्यसभा के मानसून सत्र की शुरूआत से ही आवश्यक उत्पादों पर जीएसटी लगाने के मुद्दे पर विरोध कर रहे 19 सांसदों को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है। इन 19 सांसदों में 7 तृणमूल कांग्रेस, 6 द्रमुक, 3 टीआरएस, 2 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादीद) और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद हैं।
आरोप है कि महंगाई और दैनिक आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने को लेकर ये सभी सांसद सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहे थे। उप सभापति हरवंश ने सांसदों को बार-बार वेल छोड़ने और अपनी सीटों पर वापस जाने की अपील की, पर किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिय। इसके बाद संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 10 सांसदों को निलंबित करने के लिए एक प्रस्ताव पेश कियाए। हालां कि राज्यसभा ने 19 सदस्यों को निलंबित कर दिया है।




