उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर निगम और यूआईटी द्वारा शिविर लगाकर लोगों को पट्टे देने का काम जारी है। निगम अब कच्ची बस्ती में रहने वाले लोगों को भी नियमानुसार पट्टे देगा। इसके लिए निगम में आवेदन करना होगा।
निगम की कच्ची बस्ती सुधार समिति अध्यक्ष देवेन्द्र साहू ने बताया कि मनोहरपूरा, नीमच खेड़ा, इंद्रा नगर गोवर्धन विलास, कृष्णा कॉलोनी, बंजारा बस्ती, मठ मादड़ी बस्तियों में दिसंबर 2021 के सर्वेनुसार 200 वर्ग गज तक पट्टे दिये जा सकेंगे। डी नोटिफाइड बस्तियों में धारा 1974 के तहत
आरक्षित दर के 10 प्रतिशत से 200 वर्ग गज के पट्टे दिये जा सकेंगें। पुराने पट्टे समर्पित कर नए हस्तांतरित व फ्री होल्ड के पट्टे जारी किये जा सकेंगे। मेयर जीएस टांक, आयुक्त हिम्मतसिंह बाहरठ और डिप्टी मेयर पारस सिंघवी की मॉनिटरिंग में निगम पट्टा वितरण के लिए वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित कर रहा है।

वन भूमि पर बसी कच्ची बस्ती के लोगों को नहीं मिल सकते पट्टे
प्रशासन शहरों के अभियान के बावजूद वन विभाग की जमीन पर बसी कच्ची बस्तियों
मछला मगरा, भीलूराणा कच्ची बस्ती, सज्जन नगर व सज्जन नगर वाल्मिकी कच्ची बस्तियों में पट्टे नहीं दिये जा सकते है। राज्य सरकार इन बस्तियों को वन भूमि से बाहर करती है तो इन लोगोंं को पट्टे मिल सकेंगे। हालांकि यह प्रक्रिया बहुत लंबी और जटिल है।



