AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उबेश्वर जी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में चोरी, तोड़फोड़

Lucky Jain by Lucky Jain
July 23, 2022
Reading Time: 1 min read
theft-in-vaishno-devi-temple-ubeshwar-ji-udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चोरी के दौरान बदमाशों ने की तोड़फोड़, खंडित हुई मां सरस्वति और कालका माता की मूर्तियां

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उबेश्वर जी स्थित उदयपुर की वैष्णों देवी के मंदिर में शुक्रवार रात चोरी हो गयी। बदमाश चांदी के छत्र सहित दानपेटी का ताला तोड़कर दानराशि भी चोरी कर ले गए। चोरी के दौरान बदमाशों ने मंदिर में तोड़फोड़ की, इससे वहां मां सरस्वति और कालका माता की मूर्तियां खंडित हो गयीं। सुबह जब पुजारी जागे तो उसे चोरी का पता चला।

थानाधिकारी सबीर खान ने बताया कि मंदिर से चांदी के छत्र, दानराशि सहित कुछ सामान चोरी हुआ है। बीती रात जब पुजारी मंदिर के नजदीक परिसर में ही सो रहे थे, बदमाशों ने तब घटना को अंजाम दिया। सुबह पुजारी ने जब दानपात्र के टूटे ताले और बिखरा सामान व दो मूतिर्यों को गिरा हुआ देखा तो चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों ने जताया विरोध

यह मंदिर वैष्णों देवी मंदिर के नाम से प्रख्यात है और बड़ी संख्या में लोगों की आस्था यहां से जुड़ी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर लोग मंदिर के बाहर इकट्ठे हो गए। लोगों ने मंदिर में हुई चोरी को लेकर विरोध दर्ज किया। एहतियातन मौके पर अतिरिक्ति पुलिस जाब्ता पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों की समझाइश कर मामला शांत किया।

Tags: theft in templetheft in vaishno devi temple ubeshwar ji udaipurubeshwar jiudaipur news updatevaishno devi templevaishno devi temple udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .