अजमेर रीजन के 96.01 प्रतिशत स्टूडेंट उत्तीर्ण हुए
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को 12वीं बोर्ड के परिणाम जारी कर दिए। कुल परिणाम 92.71 प्रतिशत रहा है। रिजल्ट में 94.54 प्रतिशत लड़कियां और 91.25 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। इसके अनुसार परीक्षा में 14 लाख 35 हजार 366 बच्चे उपस्थित हुए थे, जिसमें कुल 13 लाख 30 हजार 662 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।
केरल के तिरुवनंतपुरम में 98.83 प्रतिशत के साथ उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया है। इसके बाद बेंगलुरु में 98.16 प्रतिशत, चेन्नई में 97.79 प्रतिशत, दिल्ली पूर्व और दिल्ली पश्चिम में 96.29 प्रतिशत रहा है। अजमेर रीजन 96.01 प्रतिशत उत्तीर्ण के साथ छठे स्थान पर रहा है, इसमें राजस्थान और गुजरात राज्य के छात्र हैं। देश में उत्तीर्ण हुए छात्रों में 33432 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है, जबकि 1 लाख 34 हजार 797 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी
नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को बारहवीं का परिणाम घोषित करने के बाद 10वीं कक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए हैं। वर्ष 2022 में 10वीं क्लास की 20 लाख 93 लाख 978 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इसमें 19 लाख 76 हजार 668 ने सफलता हासिल की। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94 40 फीसदी रहा है।

मैरिट सूचि जारी नहीं करेगा बोर्ड
सीबीएसई बोर्ड उन 0 1 फीसदी छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट जारी करेगा, जिन्होंने विषयों में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। लेकिन छात्रों में कोई प्रतिस्पर्धा न हो, इसलिए बोर्ड मैरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा।



