AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मदार छोटा छलकने से 9 इंच दूर : सीसारमा से पीछोला में आवक जारी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 21, 2022
Reading Time: 1 min read
मदार छोटा छलकने से 9 इंच दूर : सीसारमा से पीछोला में आवक जारी


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मदार नहर से आ रहे पानी से फतहसागर का गेज हुआ सवा आठ फीट

उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। पानी की आवक बनी रहने से 21 फीट पूर्ण भराव स्तर वाले मदार छोटा तालाब का जलस्तर गुरुवार को 20 फीट के ऊपर पहुंच गया है। अब 9 इंच पानी और बढ़ते ही इस पर चादर चलने लगेगी। इससे फतहसागर में आवक तेज हो सकेगी। फिलहाल मदार बड़ा तालाब से आवक बनी रहने से फतहसागर का गेज करीब सवा आठ फीट हो गया है।

शहर में गुुरुवार को दिन भर बादलों की मौजूदगी रही, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस का असर बना रहा। इधर ओगणा 19 और कोटड़ा में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई बाद मेवाड़ सहित पूर्वी राजस्थान में मानसून का नया दौर शुरू होने की उम्मीद है। फतहसागर को भरने वाली मदार नहर में 3 फीट पानी का बहाव बना हुआ है। उदयसागर का जलस्तर 24 फीट के मुकाबले 19 हो चुका है। गोवर्धन विलास क्षेत्र में स्थित गोवर्धन सागर का गेज 6 फीट 5 इंच हुआ है।

nagar nigam

पीछोला को अभी भी तेजी से पानी की आवक का इंतजार

सीसारमा नदी से आ रहे पानी से पीछोला का गेज करीब 6 फीट हो चुका है। हालांकि बुधवार के मुकाबले गुरुवार को सीसारमा नदी में पानी का बहाव 1 फीट से घटकर आधा फीट ही रह जाने से पीछोला में आवक धीमी पड़ गई है। कैचमेंट में अभी भी तेज बारिश का इंतजार है जिससे कि पीछोला में तेजी से आवक हो सके। पीछोला को भरने वाले देवास प्रथम,मादड़ी और आकोदड़ा बांध को अभी काफी पानी की जरूरत है। इनके कैचमेंट में तेज बारिश होती है तो पीछोला में तेजी से आवक की उम्मीद बंधेगी।

संभाग में अब तक की बारिश में जयसमंद में सबसे आगे

इस मानसून में मेवाड़ में अब तक सबसे जयादा कुल 661 मिलीमीटर बारिश उदयपुर जिले के जयसमंद क्षेत्र में हुई है। कोटड़ा में 550 जबकि बांसवाड़ा के बागीदौरा में 660 मिमी, चित्तौड़ के गंभीरी में 550, डूंगरपुर के आसपुर में 525 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

highlight advertisement
Tags: madar bada talabmadar chota talabmonsoon in udaipurUdaipur barish

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .