नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। बिजनेस टायकून गौतम अडानी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है। अडानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। साठ वर्षीय अडानी की कुल संपत्ति गुरुवार को 115 5 अरब डॉलर तक पहुंच गई। जबकि गेट्स की कुल संपत्ति 104 6 अरब डॉलर है।
मुकेश अंबानी 90 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 10वें स्थान पर हैं। ब्लूमबर्ग के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की है। जिसके अनुसार गौतम अडानी ने बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया। पिछले कुछ महीनों से ट्विटर डील को लेकर विवाद में आए टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क 235 8 अरब डॉलर के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं।
अडानी समूह के कुछ सूचीबद्ध शेयरों ने पिछले दो वर्षों में 600 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है। ब्लूमबर्ग की हाल ही आयी रिपोर्ट के अनुसार अडानी अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे।




