AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बडग़ांव क्षेत्र की 4 कॉलोनी के वासियों को 25-30 वर्षों बाद मिला पट्टे का हक

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 20, 2022
Reading Time: 1 min read
बडग़ांव क्षेत्र की 4 कॉलोनी के वासियों को 25-30 वर्षों बाद मिला पट्टे का हक


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रशासन शहरों के संग अभियान में यूआईटी ने दी लोगों को राहत

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार को यूआईटी ने कृष्णा कॉलोनी, न्यू कृष्णा कॉलोनी, महालक्ष्मी नगर एवं न्यू मनोहरपुरा क्षेत्र में विगत 25-30 वर्षों से निवासरत 235 परिवारों को पट्टे और 56 भूखण्डों के आवंटन पत्र जारी किये।

शिविर में नामान्तरण के 49 प्रकरणों, भवन मानचित्र अनुमोदन के 192 प्रकरण, लीज जमा करने के 216 एवं उपविभाजन,एकीकरण के 9 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सचिव बालमुकुंद असावा ने बताया कि न्यू मनोहरपुरा कॉलोनी में राजकीय भूमि सम्मिलित होने से इस कॉलोनी में पट्टे जारी नहीं हो पा रहे थे।

राज्य सरकार द्वारा 1 जुलाई 2022 को प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिये और अधिक शिथिलताएं प्रदान की गई हैं। उसी के तहत बुधवार को लगे शिविर में लोगोंं का सपना पूरा हो पाया। शिविर में विशेषाधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान, तहसीलदार विमलेन्द्र सिंह राणावत और रेवेन्यू इंस्पेक्टर गणपत शर्मा, बडग़ांव सरपंच संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास मौजूद थे।

अब तक 10218 पट्टे दे चुकी यूआईटी

प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत यूआईटी अब तक कुल 10218 पट्टे दे चुकी है। इसके साथ ही अब तक लगे शिविर में 5412 भवन निर्माण स्वीकृति, 271 भूखण्डों के उपविभाजन,एकीकरण, 5102 नामान्तरण, 4693 लीज संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है ।

nagar nigam
Tags: cm ashok gehlot prashasan shehro ke sanguit udaipuruit udaipur prashashan shehro ke sang abhiyan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .