AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

खनन माफिया की पहचान कर बनाएं सूची : सीएम गहलोत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 20, 2022
Reading Time: 1 min read
खनन माफिया की पहचान कर बनाएं सूची : सीएम गहलोत


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अवैध खनन रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक

जयपुर(एआर लाइव न्यूज) । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अवैध खनन की रोकथाम के लिए गंभीर है। उन्होंने सभी एसपी को योजना बनाकर खनन माफिया पर बिना किसी भी दबाव के सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर अवैध खनन रोकथाम की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक खनन माफियाओं की पहचान कर सूची बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करें। खनन के लीजधारकों को परेशानी नहीं आनी चाहिए और अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। अवैध खनन परिवहन करने वालों से ज्यादा अवैध खनन व्यापार करने वालों पर शिकंजा कसा जाए।

मुख्य सचिव उषा शर्मा, एसीएस गृह अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव राजस्व आनंद कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हॉफ डॉ.डीएन पांडे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सभी संभागीय आयुक्त, एसपी, पुलिस आयुक्त, मुख्य वन संरक्षक, कलक्टर, खनिज अभियंता, आरटीओ सहित अन्य अधिकारी वीसी के जरिए बैठक से जुड़े रहे।

बड़ी मशीनरी को जब्त करें, ताकि उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हो सके

सीएम गहलोत ने कहा कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त बड़ी मशीनरी को जब्त करें, ताकि उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हो सके। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव खनन, डॉ.सुबोध अग्रवाल को अवैध गतिविधियों में पकड़े जाने वाले वाहनों पर जुर्माना राशि को रिवाइज करने के निर्देश दिए। बैठक में वन मंत्री हेमाराम चौधरी,राजस्व मंत्री रामलाल जाट और गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने भी अवैध खनन रोकने के लिए सख्ती करने पर जोर दिया।

41,074 वाहन जब्त किए गए, 418 करोड़ रूपये का जुर्माना भी वसूला

खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि पिछली सरकार के समय अवैध खनन से जुड़े 35,803 प्रकरणों की तुलना में इस सरकार के कार्यकाल में अब तक 41,239 प्रकरण दर्ज किए। पहले 33,738 वाहन जब्त किए गए थे, जबकि अभी 41,074 वाहन जब्त किए गए। साढ़े तीन वर्षों में अवैध खनन पर कार्रवाई कर 418 करोड़ रूपये का जुर्माना भी वसूला गया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन वीनू गुप्ता, शासन सचिव वन वेेंकटेश शर्मा,परिवहन आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी,महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, एडीजी एटीएस एवं एसओजी अशोक कुमार राठौड़, एडीजी कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया भी मौजूद थे।

Tags: ACS subodh agarwalCM Ashok Gehlotdepartment of mines rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .