AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सीसारमा नदी चली, पीछोला में आवक हुई शुरू

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 19, 2022
Reading Time: 1 min read
सीसारमा नदी चली, पीछोला में आवक हुई शुरू


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोरवानिया नदी ने रोके रास्ते, मेवाड़ में बारिश का दौर जारी

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार सुबह सीसारमा नदी से उदयपुर की पीछोला झील में आवक शुरू हो गई। इधर मदार नहर से आ रहे पानी से फतहसागर का गेज 7 फीट 2 इंच पर पहुंच गया है।

शहर सहित मेवाड़ में कई जगह मंगलवार सुबह और बीती रात बारिश का दौर चला। कैचमेंट में रूक रूक बारिश होने से मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे सीसारमा नदी का पानी पीछोला झील में पहुंचना शुरू हो गया। हालांकि अभी नदी में पानी का बहाव बहुत कम है। ऐसे में पीछोला के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी के लिए अभी भी कैचमेेंट में तेज बारिश की जरूरत है। पीछोला का जलस्तर 11 फीट के मुकाबले 5 फीट 5 इंच है। सीसारमा नदी में एक फीट का बहाव जारी है।

sisarma nadi
सीसारमा नदी

मदार नहर से हो रही आवक से फतहसागर का गेज 13 फीट के मुकाबले 7 फीट 2 इंच पर पहुंच गया है। मदार बड़ा पर चादर चलने का क्रम बना हुआ है और मदार छोटा तालाब का गेज 21 फीट के मुकाबले 17 फीट 3 इंच हो गया है। इस पर भी चादर चलते ही फतहसागर में आवक और तेज होगी। लखावली तालाब का जलस्तर 21 फीट के मुकाबले 19 फीट हो गया है।

कई जगह उफान पर है नदी नाले, शहर में हुई डेढ़ इंच बारिश

मंगलवार सुबह कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। उदयपुर शहर में सुबह आठ बजे तक डेढ़ इंच बारिश हुई। उबेश्वरजी क्षेत्र में तेज बारिश होने से मोरवानिया नदी में बहाव तेज हुआ। इससे उदयपुर-उबेश्वरजी मार्ग पर नदी पर बनी रपट जलमग्न होने से काफी देर तक रास्ता अवरूद्ध रहा। बारिश का दौर जारी रहने से मेवाड़ में कई नदी नालों में बहाव तेज बना हुआ है। उदयसागर 50, वल्लभनगर 25, नाई 10, मदार 42, गोगुंदा 38, बागोलिया 65 और झाड़ोल में सुबह आठ बजे तक 12 मिलीमीटर बारिश हुई।

Tags: #UdaipurSisarmamadar talabmonsoon in udaipurpichola lake udaipursisarma nadi udaipurThoor ki pal

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .