AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नीट परीक्षा में छात्राओं से उतरवाए इनरवियर: FIR दर्ज, ह्यूमन राइट्स कमीशन ने दिए जांच के आदेश

Lucky Jain by Lucky Jain
July 19, 2022
Reading Time: 1 min read
neet-exam-students-innerwear-isse-in-kollam-kerala


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोल्लम,(एआर लाइव न्यूज)। केरल के कोल्लम जिले स्थित मार्तोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MIIT) परीक्षा केन्द्र पर नीट की प्रवेश परीक्षा देने पहुंची छात्राओं से परीक्षा देने से पहले उनके इनरवियर कपड़े उतरवाए गए। जबकि ड्रेस कोड में ऐसा कहीं नहीं लिखा गया था, ऐसे में छात्राओं के साथ हुए इस व्यवहार के खिलाफ एक छात्रा के पिता ने संबंधित थाने में मामला दर्ज करवाया है।

मामला सामने आने पर स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं छात्र संगठनों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।
छात्रा के पिता ने बताया कि थाने में आईपीसी की धारा 354 स्त्री लज्जा भंग करना और धारा 509 शब्द, हावभाव या कार्य जिसका उद्देश्य किसी महिला की लज्जा का अपमान करना है के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

highlight advertisement

मेटल के हुक लगे थे तो उतरवा दी ब्रा

छात्रा ने पिता ने बताया कि 17 जुलाई को उनकी बेटी एमआईआईटी एग्जाम सेंटर पर नीट का एंट्रेंस एग्जाम देने पहुंची थी। वहां उससे पूछा गया कि क्या उसके इनरवियर कपड़ों में मैटेल के हुक हैं। छात्रा ने हां ने जवाब दिया तो उसे एक लंबी लाइन में खड़ा कर दिया गया।

इसके बाद उस लाइन में खड़ी सभी छात्राओं को कहा गया कि अगर में परीक्षा देना चाहती हैं तो पहले हुए इनरवियर कपड़े ब्रा उतार दें। सभी छात्राओं को एक डिब्बे में उनकी ब्रा उतारकर डालने को कहा। परीक्षा देने पहुंची बच्चियों को बिना इनरवियर पहने हुए परीक्षा देने पर मजबूर होना पड़ा। इससे वे परीक्षा के दौरान 3 घंटे तक असहज रहीं और सभी छात्राओं ने काफी शर्मिंदगी महसूस की।

छात्राओं ने बताया कि वे एग्जाम बुलेटिन में बताए गए ड्रेस कोड के अनुसार ही कपड़े पहन कर गयी थी, जिसमें इनर वियर को लेकर कुछ नहीं कहा गया था।

Tags: NEET Exam kerala issueNEET Exam kollam kerala issueneet ug exam 2022

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .