नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय डीजीसीए ने मंगलवार को गोएयर की दो फ्लाइट्स को दिल्ली और श्रीनगर में डायवर्ट किया है। डीजीसीए अधिकारी ने बताया कि गो एयर की ए 320 विमान ने मुंबई से लेह के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन इंजन इंटरफेस यूनिट में खराबी आने के कारण इस फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया है।
वहीं गोएयर की दूसरी फ्लाइट ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इसका इंजन ओवरलिमिट होने इस फ्लाइट को वापस श्रीनगर में ही लैंड करवाया गया है। डीजीसीए ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही हैं। डीजीसीए की मंजूरी के बगैर ये फ्लाइट्स उड़ान नहीं भरेंगी।




