AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

यूआईटी कॉलोनियों की पेयजल व्यवस्था के लिए 4.85 करोड़ की स्वीकृति

Devendra Sharma by Devendra Sharma
July 18, 2022
Reading Time: 1 min read
udaipur uit meeting passes financial permission of many development projects


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसीएस पीएचईडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिली मंजूरी

प्रतापगढ़ जिले के हमेरा बांध के लिए 15.16 करोड़ की स्वीकृति भी मिली

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। अतिरिक्त मुख्य सचिव जलदाय विभाग, डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राजस्थान वाटर सप्लाई एवं सीवरेज मैनेजमेंट बोर्ड बैठक में कई स्वीकृतियां दी गई।
बैठक में उदयपुर शहर की यूआईटी की कॉलोनियों में पेयजल व्यवस्था के लिए 4 करोड़ 85 लाख की स्वीकृति दी गई। इससे पाइप लाइन बिछाने एवं पानी की टंकियां बनाने का काम होगा। उदयपुर शहर के नीमच माता फिल्टर प्लांट की फिल्ट्रेशन क्षमता बढ़ाने और स्वच्छ जलाशय के निर्माण के लिए 2 करोड़ 35 लाख रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। इससे नीमच माता क्षेत्र में स्थित कॉलोनियों को पेयजल व्यवस्था और सुधरेगी।

बैठक में प्रतापगढ़ जिले में हमेरा बांध के निर्माण के लिए 15 करोड़ 16 लाख रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। 33 मिलियन क्यूबिक फीट क्षमता के इस बांध का निर्माण जल संसाधन विभाग द्वारा करवाया जाएगा। बांध निर्माण के लिए डिपोजिट वर्क के रूप में यह राशि पीएचईडी द्वारा दी जाएगी।

हमेरा बांध बनने से वर्ष 2054 तक की पेयजल मांग की पूर्ति हो सकेगी

अतिरिक्त मुख्य सचिव जलदाय विभाग, डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि हमेरा बांध का निर्माण प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी कस्बे की वर्ष 2054 तक की पेयजल मांग को देखते हुए करवाया जा रहा है। वर्तमान में छोटी सादड़ी कस्बे की पेयजल आपूर्ति के लिए बाड़ी मानसरोवर बांध से 25 मिलियन क्यूबिक फीट पानी की उपलब्धता है। हमेरा बांध से भी 25 मिलियन क्यूबिक फीट पानी कस्बे की पेयजल आपूर्ति के लिए रिजर्व किया जाएगा। बांध बनने से कस्बे की शहरी आबादी की 2054 तक की पेयजल मांग की पूर्ति हो सकेगी।

Tags: ACS subodh agarwalphed rajasthanuit udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .